Home उत्तर प्रदेश Varanasi: इस क्षेत्र में वाराणसी एयरपोर्ट को मिला देश में पहला स्थान,...

Varanasi: इस क्षेत्र में वाराणसी एयरपोर्ट को मिला देश में पहला स्थान, इंटरनेशनल काउंसिल ने जारी की रैंकिंग

0
159

[ad_1]

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।

वाराणसी: लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बाबतपुर।
– फोटो : Twitter: @AAIVNSAIRPORT

विस्तार

यात्री सुविधाओं में लालबहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट देश में अव्वल आया है। यह रैंकिंग इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ एयरपोर्ट ने जारी की है।

रैंकिंग एजेंसी ने साल 2022 में यात्री सुविधाओं की जानकारी ली और अब इसे जारी किया। इसमें देशभर के 13 एयरपोर्ट को शामिल किया था। पांच अंकों की रेटिंग में वाराणसी एयरपोर्ट को 4.95 अंक मिले हैं। इस कारण पहला स्थान मिला है। 4.94 अंकों के साथ इंदौर को दूसरा और 4.90 अंकों के साथ गोवा एयरपोर्ट को तीसरा स्थान मिला है। इसी तरह दुनिया की रैंकिंग में वाराणसी एयरपोर्ट को 41वां, इंदौर को 45वां और गोवा को 51वां स्थान मिला है। एयरपोर्ट प्रशासन के मुताबिक, फीडबैक के आधार पर रैंकिंग जारी की गई है। इसमें विमान से संबंधित सूचना, खाने-पीने की सुविधा, एयरपोर्ट पर वाहन पार्किंग व शुल्क, बैंक, एटीएम, वाईफाई, शौचालय, एयरपोर्ट की स्वच्छता सहित अन्य मानकों को शामिल किया गया था। एयरपोर्ट के अधिकारियों व कर्मचारियों के व्यवहार के अंक भी मिले हैं।

यह भी पढ़ें -  UP Board Exam 2022: क्या प्री-बोर्ड एग्जाम से परखी जाएगी 10वीं,12वीं के छात्रों की तैयारी? हो सकता है फाइनल परीक्षा की तिथियों का ऐलान

यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए प्रयासरत हैं। देश के सर्वश्रेष्ठ एयरपोर्ट की सूची में पहला स्थान मिला है। यह गौरवांवित करने वाला है। – अर्यमा सान्याल, निदेशक एयरपोर्ट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here