Home उत्तर प्रदेश Varanasi: गजल गायक पंकज उधास मां गंगा की आरती में शामिल हुए,...

Varanasi: गजल गायक पंकज उधास मां गंगा की आरती में शामिल हुए, सेल्फी के लिए मची होड़

0
90

[ad_1]

Ghazal singer Pankaj Udhas participated in Maa Ganga Aarti in varanasi

मां गंगा की आरती में शामिल हुए पंकज उधास
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गजल गायक पंकज उधास सपरिवार शनिवार शाम मां गंगा की आरती में शामिल हुए। वाराणसी के दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि की ओर से गंगा आरती में मां गंगा का वैदिक रीति से पूजन किया। इसके बाद घाट की मढ़ी पर बैठकर आरती देखी। उन्होंने अपने चेहरे पर मास्क भी लगा रखा था। गंगा आरती की भव्यता देखकर पंकज उधास मंत्रमुग्ध नजर आए।

यह भी पढ़ें -  उपलब्धि: रोहतक की बहू बनी UP में जज, राष्ट्रीय स्तर पर हासिल किया परीक्षा में पहला स्थान, पढ़िए सफलता की कहानी

कभी वह सेल्फी ले रहे थे तो कभी आरती की तस्वीरें खींच रहे थे। गंगा सेवा निधि के अध्यक्ष सुशांत मिश्रा, सचिव हनुमान यादव ने अंगवस्त्रम देकर उनका स्वागत किया। घंटे भर तक पंकज उधास ने गंगा तट पर समय बिताया। श्रद्धालुओं को जैसे ही पता चला कि पंकज उधास उनके बीच मौजूद हैं तो सेल्फी लेने वालों की होड़ लग गई। 

ये भी पढ़ें: मिट्टी में मिला माफिया मुख्तार का राजनीतिक भविष्य, गुनाह गिनते-गिनते थक जाएंगे

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here