Home उत्तर प्रदेश Varanasi: जमानत पर छूटे बरेका के इंजीनियर पर CBI ने दर्ज किया...

Varanasi: जमानत पर छूटे बरेका के इंजीनियर पर CBI ने दर्ज किया डीए केस, तीन ठिकानों पर रेड के बाद कार्रवाई

0
62

[ad_1]

ओम प्रकाश सोनकर

ओम प्रकाश सोनकर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीन लाख रुपये घूस लेने के आरोप में गिरफ्तारी के बाद हाल ही में जमानत पर जेल से छूटे बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के निलंबित सीनियर सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। शनिवार को राणा नगर कॉलोनी स्थित आवास पर छापे के बाद सीबीआई ने ओम प्रकाश सोनकर के खिलाफ डीए केस (आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने)  दर्ज किया।

शनिवार को सोनकर के यहां सीबीआई अफसरों ने पांच घंटे तक छानबीन की। टीम ने चल-अचल संपत्तियों का ब्योरा जुटाया। साथ ही सीबीआई की एक अन्य टीम ओमप्रकाश के सैदपुर (गाजीपुर) स्थित ठिकाने पर भी छापा मारकर संपत्ति का विवरण जुटाया।  छापेमारी में तमाम संपत्तियों के दस्तावेज बरामद किए गये हैं। साथ ही कई बैंक खातों की जानकारी भी मिली है। ओम प्रकाश पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने इसकी जांच अब तेज कर दी है।

यह भी पढ़ें -  शहीद को दी अंतिम विदाई: तिरंगे में लिपटकर आया एटा का लाल, अंतिम दर्शन को उमड़ा जनसैलाब, हर आंख हुई नम

सितंबर में सीबीआई ने किया था गिरफ्तार

 जानकारी के मुताबिक, सीबीआई को शिकायत मिली थी कि एक ठेकेदार का बिल पास करने के लिए बरेका के सीनियर सिविल इंजीनियर ओम प्रकाश सोनकर तीन लाख रुपये मांग रहे थे। इस आधार पर छापा मारकर सीबीआई ने 16 सितंबर 2022 को ओम प्रकाश सोनकर को रंगे हाथ पकड़ा था। साथ ही गिरफ्तार करके जेल भी भेजा था।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here