Home उत्तर प्रदेश Varanasi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत,...

Varanasi Accident: दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर, एक की दर्दनाक मौत, दूसरा गंभीर, परिजनों में कोहराम

0
146

[ad_1]

Varanasi Accident: Two bikes collided head-on, painful death of one, second serious, uproar among family membe

रोते बिलखते परिजन
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चोलापुर क्षेत्र के गोसायीपुर बाजार में गुरुवार प्रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक बाइक सवार की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई, वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार चोलापुर थाना क्षेत्र के भोहर ग्राम निवासी आशीष कुमार गौड़ (32 वर्ष) पुत्र आत्माराम पलंबर मिस्त्री का कार्य करता था।

यह भी पढ़ें- Mau: वोटिंग में गड़बड़ी के आरोप में पुलिस ने बसपा प्रत्याशी को उठाया, रास्ते में महिलाओं ने रोका और फिर…

गुरुवार सुबह अपनी स्प्लेंडर बाइक से गोसाईपुर ग्राम स्थित अपने प्लंबर साइड पर किए जाने वाले कार्य को देखने के लिए जा रहा था। गोसाईपुर ग्राम जाने के लिए वह सड़क के विपरीत दिशा से जा रहा था ।इस दौरान आजमगढ़ से वाराणसी की तरफ जा रहे विपरीत दिशा से अज्ञात पल्सर सवार छात्र से आमने सामने टक्कर हो गयी। टक्कर के दौरान आशीष हेलमेट नहीं लगाया था जिससे उसके सर में गंभीर चोट आई है और उसकी मौके पर मौत हो गई और दूसरा पल्सर सवार छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। छात्र हेलमेट लगा रखा था तब भी सर फट गया था आसपास के लोगों एवं पुलिस की मदद से आशीष को वाराणसी स्थित पंडित दीनदयाल राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना से मृतक आशीष की पत्नी गुड़िया माता गीता समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक परिवार में एकलौता पुत्र था तथा उसकी तीन पुत्रियां हैं। वही दूसरे घायल पल्सर सवार को आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने चिकित्सालय भिजवाया हालांकि हेलमेट लगाने की वजह से पल्सर सवार की जान बच गई।

यह भी पढ़ें -  UPTET Final Answer Key 2021 -22: इस तारीख को जारी होगी फाइनल आंसर की, आपत्ति दर्ज कराने के लिए जमा किया गया शुल्क इन्हें मिल सकता है वापस

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here