Home उत्तर प्रदेश Varanasi News: कोर्ट से घर जाते समय दो लोगों को मारी गोली,...

Varanasi News: कोर्ट से घर जाते समय दो लोगों को मारी गोली, एक की मौत, साथी की हालत गंभीर

0
70

[ad_1]

ख़बर सुनें

कोर्ट से अपने दोस्त को लेकर घर लौटते समय अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दो लोगों को गोली मार दी। यह वारदात शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बकुची नेवादा पुलिया पर शुक्रवार की रात में अंजाम दिया गया। इसमें एक की मौत हो गई तो साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
क्षेत्र के सबरहद रसूलपूर गांव निवासी हरिलाल(55) पुत्र छब्बूलाल जौनपुर न्यायालय में चल रहे मुकदमें से अपने गांव के साथी मोहम्मद हासिम(22) के साथ बाइक से शाम को घर लौट रहे थे। जब वह शाहगंज से बकुची नेवादा के बीच स्थित पुलिया के समीप पहुंचे तो अज्ञात बाइक सवार दो बदमाशों ने युवक की बाइक रोककर गोली चला दी। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान हरिलाल को मृत घोषित कर दिया। साथी मोहम्मद हासिम की हालत गंभीर देखकर जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया जा रहा है। तहरीर मिलने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  मर्सिडीज कार में लगी आग: पहले टायर हुआ पंचर, फिर उठने लगी लपटें; मची अफरा-तफरी

विस्तार

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here