Home उत्तर प्रदेश केंद्रीय राज्यमंत्री के सुपुत्र विकास किशोर ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट...

केंद्रीय राज्यमंत्री के सुपुत्र विकास किशोर ने क्रिकेट टूर्नामेंट का फीता काट कर किया शुभारंभ

0
191

अक्षत टाइम्स संवाददाता, लखनऊ । लखनऊ क्रिकेट लीग क्रिकेट टूर्नामेंट रहीमाबाद का उद्घाटन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा विकास किशोर उर्फ आशु व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा ने फीता काटकर किया ।साथ ही प्रतिभाग ले रही टीमों की हौसला अफजाई की ।

रहीमाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ प्रीमीयर लीग ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया गया ।टूर्नामेंट का उद्घाटन करने पहुंचे विकास किशोर ने फीता काटते हुए खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल के जुनून को इस कदर बढ़ाना है कि अपने क्षेत्र ,जिला, प्रदेश ,व देश का नाम रोशन करना है ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मीनू वर्मा ने खिलाड़ियों की पीठ थपथपाते हुए कहा कि यह युवा पीढ़ी ही देश का प्रतिनिधित्व करेगी देश को युवाओं से काफी उम्मीदें हैं जिनको आप सभी को पूरा करना है इस मौके अयोजककर्ता दीपक चौधरी, मोहम्मद मुदस्सिर व सैकड़ों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  अजय बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने की कहानी: एमएससी कर रहे थे, दो बार संन्यास से इंकार किया, फिर ऐसे सबकुछ छोड़ दिया?

इंस्पेक्टर ने बैटिंग कर बढ़ाया उत्साह

रहीमाबाद थाना प्रभारी अख्तियार अहमद अंसारी मैच के दौरान पहुंचे जहां खिलाड़ियों की बैटिंग ,बॉलिंग ,फील्डिंग को देखकर खिलाड़ियों की काफी प्रशंसा की ।इसके साथ साथ क्रिकेट ग्राउंड पर उतर कर खिलाड़ियों से मिल आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। खिलाड़ियों के साथ बैटिंग कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here