Home उत्तर प्रदेश मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, रिंग रोड के लिए मकान गिराने...

मुआवजे की मांग पर अड़े ग्रामीण, रिंग रोड के लिए मकान गिराने पहुंची टीम लौटी

0
125

उन्नाव के विकासखंड सिकंदरपुर क्षेत्र के कड़ेड पतारी गांव में रिंग रोड निर्माण परियोजना की जद में आ रहे मकानों को हटाने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को शनिवार को ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा। प्रभावित परिवारों ने बिना मुआवजा प्राप्त किए अपने मकान गिराने से साफ इनकार कर दिया, जिससे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई रोकनी पड़ी।

राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल और बुलडोजर के साथ गांव पहुंची थी। कार्रवाई की तैयारी होते ही मकान मालिक और उनके परिजन विरोध में उतर आए। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक भूमि और मकानों का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता, तब तक वे अपने आशियाने नहीं गिराने देंगे।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : ओएमआर शीट की त्रुटि सुधारकर नए सिरे से परिणाम जारी करे आयोग

स्थिति को देखते हुए अधिकारियों ने कार्रवाई स्थगित कर दी और नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों से वार्ता की। ग्रामीणों ने पहले मुआवजा भुगतान और उसके बाद ही मकान हटाने की मांग दोहराई। अधिकारियों ने उनकी समस्याओं को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। काफी देर चली बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और टीम वापस लौट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here