Home उत्तर प्रदेश दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज धूप के बाद हुई बारिश

दिल्ली में अचानक बदला मौसम, तेज धूप के बाद हुई बारिश

0
52

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में रविवार को अचानक से मौसम में बदलाव देखने को मिला। यहां दिन भर की कड़ी धूप के बाद अचानक से शाम को बारिश देखने को मिली। दिल्ली के IGI एयरपोर्ट इलाके में बारिश हुई है। बारिश की वजह से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बता दें कि दिल्ली में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। IMD के अनुसार दिल्ली का रात का तापमान इस मौसम के औसत तापमान से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक और पिछले दिन की तुलना में 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। इससे पहले मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज तथा बिजली चमकने का अनुमान जताया था।

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली के साथ ही गरज और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना भी है। हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंच सकती है। रविवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। हालांकि बारिश को लेकर मौसम विभाग ने कोई चेतावनी जारी नहीं की।

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Murder Case: वो सफेदपोश जिसके पास रोज आता था अतीक का फोन, इसी करीबी से कहा- मारने की टाइमिंग गलत...

राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां आमतौर पर मानसून जून के अंतिम सप्ताह तक पहुंचता है। मानसून के पहुंचने के बाद ही बारिश के मौसम की शुरुआत मानी जाएगी। मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून 25 जून से 30 जून यानी जून के आखिरी सप्ताह में ही दिल्ली तक पहुंचेगा। इसका असर दिल्ली के आस-पास के इलाकों यानी एनसीआर में भी देखने को मिलेगा। दिल्ली के साथ ही नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद, फरीदाबाद जैसे शहरों में भी मानसून एक साथ दस्तक देगा।

दक्षिण-पश्चिम मानसून आज 7 जून को पश्चिम मध्य और संपूर्ण उत्तरपूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों, संपूर्ण नागालैंड, मणिपुर और मिजोरम, त्रिपुरा, असम और अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 7 दिनों के दौरान केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और उत्तरपूर्वी भारत में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा (7-20 सेमी) होने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही 8 से 10 जून के दौरान कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here