Home अपराध जीजा पर आया दिल तो पति का घर छोड़ जीजा के पास...

जीजा पर आया दिल तो पति का घर छोड़ जीजा के पास गई महिला

0
198

बरेली। एक महिला का अपने जीजा पर दिल आ गया। वह पति का घर छोड़कर जीजा के पास चली गई। जब पति ने इसका विरोध किया तो उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दे रही है। इस मामले में आज पीड़ित और उसकी बहन ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

बरेली जनपद के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के रहने वाले शख्स ने बताया अब से 3 साल पहले उसने इज्जतनगर क्षेत्र की ही रहने वाली युवती के साथ प्रेम विवाह किया था। कुछ समय बाद उसकी पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी को जन्म देने के बाद वह झगड़ा कर अपने घर चली गई। उसने इसकी शिकायत इज्जत नगर पुलिस से की। पुलिस ने दोनों में समझौता करा दिया था।

यह भी पढ़ें -  Sabarmati Express Train: साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के स्टेशन में बदलाव, 14 दिसंबर से वाराणसी सिटी स्टेशन पर आएगी

इस दौरान उसकी पत्नी का उसके जीजा से प्रेम प्रसंग हो गया। उसने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। वहीं डांटने पर उसकी पत्नी उसकी चार माह की बेटी को छोड़कर उसके जीजा के घर चली गई। अब वह उसे धमकी दे रही है कि अगर उसने कुछ किया तो वह झूठे मुकदमे में फंसवाकर जेल भिजवा देगी। इस मामले में आज पीड़ित और उसकी बहन एसएसपी ऑफिस पहुंचे और उनसे न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here