Home अपराध प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फंदा लगाकर...

प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए युवक ने फंदा लगाकर दी जान

0
107

आगरा निवासी प्रेमिका से वीडियो कॉल पर बात करते हुए एक युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों में चीत्कार मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला से प्रेम प्रसंग की जानकारी होने पर उसकी पत्नी मायके चली गई थी।

थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव गिधौल निवासी योगेश पुत्र डोली लाल की शादी लगभग छह महीने पहले कोतवाली दातागंज क्षेत्र के गांव बिहारीपुर निवासी युवती के साथ हुई थी। उसका आगरा निवासी दो बच्चों की मां के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह महिला से अक्सर ही फोन पर बात करता था। युवक की पत्नी उसका विरोध करती थी। पति नहीं माना तो वह अपने मायके चली गई थी। मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे फसलों की रखवाली के लिए खेत पर गए थे।

यह भी पढ़ें -  अतीक-अशरफ हत्याकांड मोबाइल खोलेगा हत्याकांड का राज, आईएमईआई से मिला नंबर

खेत पर वह मचान पर बैठे थे। जहां उसने आगरा की महिला के साथ वीडियो कॉल की थी। बात करते वह फंदे पर झूल गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। आसपास खेतों पर काम कर रहे ग्रामीणों ने शव लटका देखा तो उनके परिजनों को सूचना दी। परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर कुछ ही देर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। महिला ने फिर से योगेश को वीडियो कॉल की। पुलिस ने योगेश का शव दिखाया तो महिला फफक कर रो पड़ी। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी किसी की ओर से तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here