Home अपराध संभल में पुलिस पर पत्थर बाजी करने वाली महिला गिरफ्तार, वीडियो से...

संभल में पुलिस पर पत्थर बाजी करने वाली महिला गिरफ्तार, वीडियो से हुई पहचान

0
173

UP : संभल जिले में शाही जामा मस्जिद के सर्वे के दौरान हंगामा हो गया था। इस हंगामे के दौरान पुलिस की टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव भी किया था। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। हंगामे के दौरान कुछ महिलाओं ने भी पुलिस की टीम पर पथराव किया था। उस दौरान पुलिस ने एक वीडियो भी बनाया था, जिसमें एक महिला छत पर से पुलिस के ऊपर पथराव कर रही थी। अब वीडियो के आधार पर पुलिस ने महिला की पहचान की है। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी करके महिला को गिरफ्तार कर लिया है।

संभल में हुई हिंसा के दौरान एक मकान की छत से पुलिस पर पथराव करने वाली महिला पत्थरबाज को नखासा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पथराव के दौरान पुलिस ने वीडियो बनाया था और अब उसी वीडियो से महिला की पहचान हुई है। बता दें कि संभल में 24 नवंबर को जामा मस्जिद के सर्वे के विरोध में हिंसा हुई थी। इस दौरान हजारों की भीड़ ने सड़क पर उतरकर पुलिस पर पथराव, फायरिंग और वाहनों में आगजनी की थी। इस दौरान महिलाओं ने भी छतों से पुलिस पर पथराव किया था।

यह भी पढ़ें -  UP: मदद के बहाने किशोरी को बुलाया, फिर हरदोई ले जाकर किया ये काम, मां के डांटने पर नाराज होकर गई थी पीड़िता

हिंदूपुरा खेड़ा में अन्य पुलिस कर्मियों के साथ ही डीएम और एसपी पर भी महिलाओं ने छतों से पथराव किया था। इस मामले में पुलिस ने तीन महिलाओं को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था, जबकि बाकी महिलाओं की तलाश में पुलिस जुटी थी। पथराव के समय पुलिस ने वीडियो बनाया था, जिसमें एक महिला पुलिस पर मकान के ऊपर से पथराव करते नजर आ रही थी। इस महिला की पहचान में पुलिस जुटी हुई थी। महिला की पहचान होने के बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक पथराव करने वाली महिला की शिनाख्त जिकरा के रूप में हुई है, जो हिंदूपुरा खेड़ा इलाके की रहने वाली है। महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here