Women IPL: मुंबई इंडियन से खेलेंगी फिरोजाबाद की स्टार गेंदबाज सोनम यादव, 10 लाख में टीम ने खरीदा

0
87

[ad_1]

Women IPL में मुंबई इंडियन से खेलेंगी सोनम यादव

Women IPL में मुंबई इंडियन से खेलेंगी सोनम यादव
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहली बार हो रहे महिला आईपीएल में सुहागनगरी फिरोजाबाद की स्टार गेंदबाज सोनम यादव नजर आएंगी। सोनम को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में टीम के लिए खरीदा है। महिला आईपीएल में चयन होने पर सोनम की मां, भाई और परिजनों में खुशी की लहर है। 

सोनम के भाई अमन यादव ने बहन की एक और कामयाबी पर खुशी जताई। कहा कि सोनम ने पूरे परिवार का सपना साकार किया है। प्रदेश और देश के करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों और प्रशंसकों के दुओं के चलते ही उनकी बहन कामयाबी की राह पर चल रही है।

10 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा

प्रदेश के छोटे से गांव राजा का ताल की रहने वाली सोनम आज अपने खेल के दम पर दुनिया में एक अलग पहचान बनाएं हुए है। बेशक सोनम का चयन मुंबई इंडियंस में हुआ है, लेकिन सुहागनगरी के लोगों में खुशी की लहर है। सोमवार की शाम सोनम यादव का चयन मुंबई इंडियंस के लिए हुआ। उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा गया है। 

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश :सुपरहिट हुआ अखिलेश का नया नाम 'छोटे नेताजी', पोस्टर लगने पर होने लगे सियासी चर्चे

सोनम यादव भारतीय महिला अंडर-19 टीम की सदस्य हैं। उन्होंने साउथ अफ्रीका में खेले गए वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए फाइनल मुकाबले में आखिरी विकेट लिया था। वह लेफ्ट आर्म स्पिनर गेंदबाज की भूमिका में खेलती हैं। वह अंडर-19 क्रिकेट टीम में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। 

मुंबई इंडियंस के भरोसे पर खरा उतरेंगे-सोनम 

अमर उजाला से बातचीत में सोनम ने कहा कि मुंबई इंडियंस ने जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरा जाएगा। फिरोजाबाद का नाम पूरे विश्व में रोशन किया जाएगा। सोनम की मां गुड्डी देवी ने बताया कि बिटिया नाम रोशन कर रही है। वह अपने परिवार और फ़िरोजाबाद का नाम विश्व पटल पर रोशन करती रहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here