Yoga Day: योग दिवस पर दिया सामाजिक सद्भाव का संदेश, मदरसों में भी हुए योगासन, देखें स्पेशल तस्वीरें

0
30

[ad_1]

राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पूरे उमंग और उत्साह के साथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर योग किया गया। इसके लिए अलग-अलग पार्कों व सार्वजनिक जगहों पर पहले से ही इंतजाम कर लिए गए थे। इस मौके पर अलग-अलग धर्मों के लोग आगे आए और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया।

लखनऊ में सुबह से ही तेज बारिश होने से कुछ देर के लिए रुकावट हुई पर लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई। केडी सिंह बाबू स्टेडियम में लोगों को बारिश के कारण कुछ देर के लिए योग रोकना पड़ा। हालांकि प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए थे जिससे जगह बदल कर लोगों ने योग किया और स्वस्थ्य रहने का संदेश दिया।

लखनऊ में पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह योग किया। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और अफसर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Mathura News: दो टुकड़ों में युवक का शव मिलने का मामला गर्माया, महिला साधु की कुटिया में तोड़फोड़



लखनऊ के गोमती नगर पर योगासनों का प्रदर्शन किया गया।

 


प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ में अपने समर्थकों संग योगासन किया।


यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने लखनऊ के रेजीडेंसी में योग किया।


लखनऊ के गोमती नगर के मदरसों में भी योग का आयोजन कर सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया गया।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here