मेट्रो में सो रहे लड़के के साथ लड़की की हरकत देख आप रह जाएंगे दंग

0
63

यूं तो दिल्ली मेट्रो से तमाम तरह के वीडियो सामने आते रहते हैं। रील बनाने वालों ने दिल्ली मेट्रो को अपना अड्डा बना लिया है। आए दिन दिल्ली मेट्रो से अश्लीलता से लेकर लड़ाई-झगड़े तक के वीडियो देखने को मिलते हैं। लेकिन रीलबाज सिर्फ दिल्ली मेट्रो में ही नहीं बल्कि दूसरे देशों के मेट्रो में भी अपना वीडियो बनाते दिख जाएंगे। अब इस वायरल वीडियो को ही देख लीजिए जो इस वक्त सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। यूं तो यह वीडियो दिल्ली मेट्रो का नहीं बल्कि किसी अन्य देश के मेट्रो का है लेकिन यहां से जो वीडियो सामने आया, उसने दिल्ली के रीलबाजों को भी फेल कर दिया। वैसे वीडियो कहां का है, इसकी तो कोई जानकारी नहीं है लेकिन एक बात तो तय है कि ये नजारा भारत का नहीं है।

वायरल हो रहे इस वीडियो में मेट्रो में सफर कर रहे एक लड़के के साथ लड़की ने जो हरकत की। उसे वह कभी नहीं भूल सकता। वीडियो में देखा जा सकता है कि लड़का मेट्रो कोच में अपनी सीट पर नींद ले रहा है। अचानक से एक लड़की दौड़कर आती है और स्टंट करते हुए उसकी गोद में बैठ जाती है। लड़की की इस हरकत से लड़का घबराकर उठ जाता है। चूंकि वह नींद में था इसलिए उसके साथ उस वक्त क्या हुआ था, वह उसे उस वक्त समझ नहीं आया। लड़के के चेहरे से साफ पता चल रहा है कि लड़के को बहुत जोरों से चोट लगी है। उधर, लड़का जब तक कुछ समझ पाता तब तक लड़की भागकर मेट्रो से उतर चुकी थी। लड़के के साथ लड़की की इस हरकत को देख कोच में मौजूद अन्य यात्री उसे पकड़ने के लिए उसके पीछे दौड़ते हैं लेकिन तब तक लड़की फुर्र हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें -  भूकंप की दहशत के मध्य सुनामी की चेतावनी ने मचाई खलभली, आज 6.6 तीव्रता का आया भूकंप

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @delhi.connection नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। जिसे खबर लिखे जाने तक तमाम लोगों ने देखा और लाइक किया है। वहीं, कई अन्य लोगों ने वीडियो पर कमेंट किया है और लड़की की इस हरकत को गलत ठहराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here