Home अपराध बारिश में पेड़ गिरने से युवक की मौत, तीन घायल

बारिश में पेड़ गिरने से युवक की मौत, तीन घायल

0
152

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 21 जुलाई। औरास कस्बे में मंगलवार दोपहर तेज बारिश के दौरान सड़क किनारे खड़ा चिलबल का पेड़ अचानक गिर गया, जिसकी चपेट में दो बाइक आ गईं। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक युवती समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के कारण चकलवंशी-संडीला मार्ग पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा।

गोबरा गांव निवासी सुजीत (20) और विशाल (14) बाल कटवाकर बाइक से घर लौट रहे थे। थाना औरास से करीब 500 मीटर आगे उनकी बाइक पर पेड़ गिर गया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी दौरान दूसरी बाइक भी पेड़ की चपेट में आ गई, जिस पर अंकित (24), अरुण और रिंकी सवार थे। अंकित और अरुण को मामूली चोटें आईं, जबकि रिंकी के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे केजीएमयू, लखनऊ रेफर किया गया।

यह भी पढ़ें -  Aligarh News: खड़े कंटेनर में घुसी बाइक, दो भाइयों की मौत, मां हुई जख्मी

सूचना पर पहुंची पुलिस और नगर पंचायत की टीम ने पेड़ हटाकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औरास पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सुजीत को मृत घोषित कर दिया। विशाल का उपचार जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here