[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद और अशरफ के हत्यारे।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की हत्या करने वाले शूटरों ने कम उम्र में बड़ा डॉन बनने का ख्वाब पाल रखा था। इनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच है। तीनों शूटरों में सबसे बड़ा हमीरपुर का सनी सिंह है जो 23 साल का है। इसके अलावा बांदा का लवलेश 22 साल का है तो हत्याकांड में शामिल तीसरा शूटर अरुण कुमार मौर्य महज 18 साल का है। चौंकाने वाली बात यह भी है कि शूटआउट को अंजाम देने वाले शूटरों की उम्र भले ही बहुत ज्यादा न हो। लेकिन अपराध की दुनिया में इन्होंने कई साल पहले ही कदम रख दिया था।
यह भी पढ़ें - यूपीपीएससी : स्टाफ नर्स मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेशपत्र जारी, 558 पदों पर होनी है भर्ती
[ad_2]
Source link







