आगरा: बढ़ सकता है सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा, सेंट्रल एंपवार्ड कमेटी के सुझाव पर राज्य सरकार भी सहमत

0
137

[ad_1]

आगरा के सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा बढ़ सकता है। कीठम झील के इर्दगिर्द 403 हेक्टेयर में फैले सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा बढ़ाकर 800 हेक्टेयर करने की सिफारिश सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी ने की है। इस मामले में राज्य सरकार भी पक्षी विहार का दायरा बढ़ाने पर सहमत है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो इसका क्षेत्रफल दोगुना हो जाएगा। राष्ट्रीय चंबल सेंक्चुरी प्रोजेक्ट ने चार साल पहले 24 अप्रैल 2018 को सूर सरोवर पक्षी विहार का क्षेत्रफल 800 हेक्टेयर करने का प्री-गजट भी जारी कराया गया था, जिस पर लोगों से आपत्तियां मांगी गई थीं। बाद में प्रदेश सरकार ने इसे वापस ले लिया। 

इसी विवाद पर ताजनगरी के एक्टिविस्ट डॉ. शरद गुप्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की, जिस पर सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी गठित की गई, जिसने हाल में ही सूर सरोवर पक्षी विहार का दायरा 800 हेक्टेयर करने की सिफारिश की है। यह रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई, जिस पर राज्य सरकार से जवाब मांगा गया। इस मामले में राज्य सरकार भी पक्षी विहार का दायरा बढ़ाने पर सहमत है।

यह भी पढ़ें -  Hathras News: 32863 उत्तर पुस्तिकाओं का हुआ मूल्यांकन, 499 परीक्षक रहे अनुपस्थित

सिफारिश सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की

याचिकाकर्ता डॉ. शरद गुप्ता ने बताया कि सेंट्रल एंपावर्ड कमेटी (सीईसी) ने अपनी सिफारिशें सुप्रीम कोट में दाखिल कर दी हैं। 800 हेक्टेयर का यह जंगल आगरा के लिए फेफड़ों का काम करेगा। यह संरक्षित वन क्षेत्र पर्यावरण के लिए जरूरी है। जलीय जीवों के साथ यहां पक्षियों की प्रजातियां बढ़ सकेंगी। 

1991 में पक्षी विहार हुआ था घोषित

पर्यावरण मंत्रालय ने 1991 में सूर सरोवर पक्षी विहार को वन्य जीव विहार के रूप में घोषित किया था। इसका क्षेत्रफल 403.09 हेक्टेयर है। कीठम झील का आकार ही 300 हेक्टेयर है। गजट जारी करने के समय इसकी सीमाएं हाईवे तक बताई गई थी। उस लिहाज से यह क्षेत्र 403 की जगह 800 हेक्टेयर हो जाएगा। 

सूर सरोवर पक्षी विहार में चिड़ियों की 222 प्रजातियां, 229 प्रजातियों के पौधे, कछुए की सात प्रजातियां, सांपों की 15 प्रजातियां, नौ प्रकार के स्तनधारी व कई अन्य जीव-जंतु हैं। यहां प्रकृति की मनोहर छटा दिखाई देती है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here