Home उत्तर प्रदेश कासगंज सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, सड़कों...

कासगंज सड़क हादसा: बोलेरो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखच्चे, सड़कों पर बिछी लाशें, मंजर देख सहम गए लोग

0
82

[ad_1]

कासगंज के पटियाली क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई। 11 लोग घायल हुए हैं। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर भयावह मंजर देखकर लोगों का कलेजा कांप गया। पटियाली-कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप तेज रफ्तार बोलेरो ने सवारियों से भरे टेंपो में टक्कर मार दी। आमने-सामने से हुई टक्कर में टेंपो के परखच्चे उड़ गए। सड़क पर लाशें बिछ गईं। मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई। दो घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। सभी लोग फर्रुखाबाद जनपद के रहने वाले बताए गए हैं। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। घायलों में दो महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है। सड़क हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घायलों का निशुल्क उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। 

मंगलवार को पड़ोसी जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज क्षेत्र के रहने वाली महिलाएं टेंपो में सवार होकर पटियाली सत्संग में शामिल होने आ रही थीं। पटियाली-कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप टेंपो को सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी ने टक्कर मार दी। 

यह भी पढ़ें -  उत्तर प्रदेश चुनाव 2022: यूपी के खेलकूद मंत्री उपेंद्र तिवारी ने नामांकन के लिए लगाई दौड़, देखें वीडियो

कासगंज के एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने बताया कि हादसे में टेंपो में सवार चार महिलाओं और दो बच्चों की मौके पर ही मृत्यु हो गई है। दो घायलों ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों में दो बच्चे, पांच महिलाएं और एक टेंपो चालक युवक है। 

टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो के परखच्चे उखड़े गए। बोलेरो गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते ही मौके पर क्षेत्रीय लोग पहुंचे तो मंजर देख उनका कलेजा कांप गया। सड़क पर महिलाओं की लाशें पड़ी थीं। कुछ महिलाएं टेंपो में बुरी तरह फंसी हुई थीं। उन्हें किसी तरह निकाला गया। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पहले पटियाली सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर मृतकों और घायलों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। चीख-पुकार मच गई। एक साथ आठ लाशें देखकर वहां मौजूद लोगों की आखें भी नम हो गईं। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here