Home उत्तर प्रदेश गोरखपुर: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, कन्या...

गोरखपुर: सीएम पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोपी सपा नेता गिरफ्तार, कन्या पूजन की फोटो का उड़ाया था मजाक

0
115

[ad_1]

आरोपी राहुल यादव।

आरोपी राहुल यादव।
– फोटो : अमर उजाला।

ख़बर सुनें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कन्या पूजन का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी सपा नेता राहुल यादव को बृहस्पतिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सपा लोहिया वाहिनी का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने सभी इकाइयों को भंग कर रखा है।  

रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर सौहार्द बिगाड़ने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। राहुल यादव रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, उसने मुख्यमंत्री के कन्या पूजन से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था। उसने लिखा था कि बच्ची डर रही है, क्योंकि भगवा पहनकर ही रावण भी आए थे।

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल केस दर्ज कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। राहुल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत

यह भी पढ़ें -  UPSSSC PET 2022: सोशल साइंस के पांच टॉपिक्स से PET में पूछे जाएंगे 25 प्रतिशत प्रश्न, इन टॉपिक्स की पूरी जानकारी और इनका सिलेबस देखें यहाँ

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कन्या पूजन का फोटो लगाकर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपी सपा नेता राहुल यादव को बृहस्पतिवार को  गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी सपा लोहिया वाहिनी का सदस्य बताया जा रहा है। हालांकि, पार्टी ने सभी इकाइयों को भंग कर रखा है।  

रामगढ़ताल पुलिस ने आरोपी पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी कर सौहार्द बिगाड़ने सहित कई धाराओं में केस दर्ज किया। राहुल यादव रामगढ़ताल इलाके के कजाकपुर का निवासी है। जानकारी के मुताबिक, उसने मुख्यमंत्री के कन्या पूजन से संबंधित एक फोटो सोशल मीडिया पर लगाया था। उसने लिखा था कि बच्ची डर रही है, क्योंकि भगवा पहनकर ही रावण भी आए थे।

इस टिप्पणी को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई। इसकी जानकारी पुलिस को मिली तो तत्काल केस दर्ज कर लिया गया।

प्रभारी निरीक्षक रामगढ़ताल सुधीर सिंह ने बताया कि आजाद नगर चौकी प्रभारी पुरुषोत्तम आनंद सिंह टीम के साथ आरोपी की तलाश में जुटे थे। राहुल को उसके घर के पास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेजा गया।

इसे भी पढ़ें: गोरखपुर-बस्ती मंडल में बारिश से जलभराव, दो की मौत



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here