Home उत्तर प्रदेश दिवाली से पहले 7 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद: मालवाहक वाहन सीज, ...

दिवाली से पहले 7 क्विंटल अवैध पटाखा बरामद: मालवाहक वाहन सीज, तीन आरोपियों की गिरफ्तारी, मुकदमा दर्ज

0
142

[ad_1]

दालमंडी से सात क्विंटल अवैध पटाखा बरामद

दालमंडी से सात क्विंटल अवैध पटाखा बरामद
– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

दीवाली से पहले सात क्विंटल अवैध पटाखा को चौक पुलिस ने मंगलवार को दालमंडी में छापा मारकर पकड़ा। इस दौरान मालवाहक वाहन पर लदे अवैध पटाखा को जब्त करते हुए वाहन को सीज किया। तीन आरोपियों के खिलाफ चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही हैं। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को सूचना मिली कि लहरतारा से अवैध पटाखों की खेप दालमंडी के गुदड़ी बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचने वाली है। टीम ने घेराबंदी करते हुए मालवाहक वाहन को दोपहर में गुदड़ी बाजार दालमंडी से पकड़ा। इस दौरान चालक और अन्य युवक भाग निकले। कार्टून और बोरे को खोला गया तो उसमें अवैध पटाखे रहे। सात क्विंटल अवैध पटाखा की खेप देखते ही पुलिस चौंक गई।

वहीं, मालवाहक गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर मालिक और चालक के बारे में जानकारी जुटाई गई। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा के अनुसार तफ्तीश में सामने आया कि गुदड़ी बाजार निवासी दुकानदार आरिफ और आसिफ ने अवैध पटाखों की खेप मंगाई थी, लहरतारा स्थित एक गोदाम से अवैध पटाखों की खेप लहरतारा निवासी चालक जितेंद्र बहादुर मालवाहक वाहन से दुकानदार आरिफ और आसिफ के यहां पहुंचा। गुदड़ी बाजार में पहले से घेराबंदी करते हुई पुलिस टीम में शामिल एसआई राजेंद्र यादव सहित अन्य ने छापा मारकर वाहन को पकड़ा। इस दौरान चालक और अन्य युवक भाग निकले। मालवाहक वाहन को सीज करते हुए चालक समेत तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी है। एडीसीपी काशी राजेश पांडेय भी मौके पर पहुंचे और छानबीन की।

यह भी पढ़ें -  Allahabad highcourt: ओबीसी अभ्यर्थी की करनी होगी नियुक्ति, विशेष अपील खारिज

विस्तार

दीवाली से पहले सात क्विंटल अवैध पटाखा को चौक पुलिस ने मंगलवार को दालमंडी में छापा मारकर पकड़ा। इस दौरान मालवाहक वाहन पर लदे अवैध पटाखा को जब्त करते हुए वाहन को सीज किया। तीन आरोपियों के खिलाफ चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। गिरफ्तारी को लेकर टीमें दबिश दे रही हैं। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा को सूचना मिली कि लहरतारा से अवैध पटाखों की खेप दालमंडी के गुदड़ी बाजार स्थित एक दुकान पर पहुंचने वाली है। टीम ने घेराबंदी करते हुए मालवाहक वाहन को दोपहर में गुदड़ी बाजार दालमंडी से पकड़ा। इस दौरान चालक और अन्य युवक भाग निकले। कार्टून और बोरे को खोला गया तो उसमें अवैध पटाखे रहे। सात क्विंटल अवैध पटाखा की खेप देखते ही पुलिस चौंक गई।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here