Home उत्तर प्रदेश प्रेमिका के लिए छोड़ा: पत्नी चली जाती थी ड्यूटी, एक दिन जल्दी...

प्रेमिका के लिए छोड़ा: पत्नी चली जाती थी ड्यूटी, एक दिन जल्दी आई तो पड़ोसन के साथ ऐसे हाल में मिला पति, फिर…

0
74

[ad_1]

फाइल फोटो

फाइल फोटो

विस्तार

बदायूं शहर कोतवाली इलाके के एक युवक ने प्रेमिका के चक्कर में पत्नी को छोड़ दिया। पत्नी ने पति, सास और प्रेमिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित महिला जिला पंचायत विभाग में सफाई कर्मचारी है। महिला के मुताबिक उसका एक साल पहले विवाह हुआ था। इसके बाद वह पति के साथ शहर के एक मोहल्ले में आकर रहने लगी। 

वहीं पड़ोस में एक महिला अपने बच्चों के साथ रहती है। उसके पति की मौत हो चुकी है। पड़ोसी होने के नाते उसका घर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसके पति के महिला से संबंध हो गए। वह रोजाना सुबह ड्यूटी पर चली जाती थी। एक दिन ड्यूटी से जल्दी घर आई तो उसने पति को पड़ोसी महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा।

यह भी पढ़ें -  आपके गर्भ में लड़की है: गर्भवती को शातिर इसलिए बताता था ये बात, ताकि...भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाला गैंग पकड़ा

इस पर घर में विवाद हुआ तो पति ने उसके साथ मारपीट की। फिर घर छोड़कर चला गया और उस महिला के साथ रहने लगा। पीड़ित महिला की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here