Home उत्तर प्रदेश ब्रज की होली: मथुरा में 10 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा...

ब्रज की होली: मथुरा में 10 से 25 मार्च तक मनाया जाएगा ‘रंगोत्सव’, इन मंदिरों में होंगे प्रमुख कार्यक्रम

0
141

[ad_1]

सार

ब्रज में होली के रंग वसंत पंचमी से ही बिखरने शुरू हो गए थे। प्रमुख मंदिरों में रोज रसिया गायन हो रहा है। 10 मार्च से होली के उल्लास चरम पर पहुंच जाएगा। इसी दिन से रंगोत्सव-2022 का शुभारंभ हो जाएगा। 

ख़बर सुनें

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में एक बार फिर होली के रंगों की धूम मचने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर ब्रज में 10 से 25 मार्च तक होने वाले होली के आयोजन रंगोत्सव-2022 की तैयारियों की समीक्षा कर ली गई। खासकर बरसाना की लठामार होली को केंद्र बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होली के आयोजन की निगरानी भी की जानी है। 

प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में पर्यटन निदेशालय लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मथुरा ब्रज क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर रंगोत्सव-2022 का आयोजन 10 मार्च से 25 मार्च तक किया जायेगा। इसे भव्य एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने के लिए सभी विभाग, मंदिर प्रबंधनों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ निविदाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। साथ ही रंगोत्सव के लिए एक करोड़ पांच लाख का बजट प्रस्तावित किया है। 

बरसाना और नंदगांव की होली पर विशेष फोकस 

इस बैठक में बरसाना और नंदगांव की होली की व्यवस्थाओं पर खास फोकस किया गया। इसमें जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त योगानंद पांडेय ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में पुलिस का विशेष प्रबंधन किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग और पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस की तैनाती होगी। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। इसमें भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। 

पुराने और जर्जर भवनों पर नहीं बैठेंगे श्रद्धालु

बरसाना के रंगीली चौक, प्रिया कुंड व उसके आसपास के क्षेत्रों में जहां पर भीड़ का अधिक दवाब रहता है, वहां निरीक्षण की जिम्मेदारी एसडीएम गोवर्धन को दी गई है। वे जर्जर भवनों को चिन्हित करते हुए ऐसी इमारतों पर लोगों को अधिक संख्या में नहीं बैठने देंगे। बिजली के पोल को पॉलिथीनयुक्त करने के निर्देश अधिशासी अभियंता विद्युत गोवर्धन को दिए। अग्नि शमन विभाग को एक प्लान बनाकर प्रस्तुत करने को कहा।

100 बसों का होगा संचालन

लठामार मेला के लिए उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम को 100 बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जो विभिन्न मार्गों पर चलाई जाएंगी। बसों पर स्टीकर बनाकर लगाने के चालक परिचालकों को यूनीफॉर्म में नेम प्लेट सहित तैनात रहने के निर्देश दिए जाए।

यह भी पढ़ें -  Chandauli: भांजे की मौत की खबर सुनकर जा रहा युवक ट्रेन की चपेट में आया, कोहरे के कारण हादसा

यहां होगा परंपरागत होली का त्योहार

  • श्रीराधारानी मंदिर बरसाना
  • श्रीनंदबाबा मंदिर नंदगांव
  • श्रीराधारानी मंदिर, रावल
  • श्रीबांके बिहारी मंदिर वृंदावन
  • श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा
  • नंदकिला नंदभवन, गोकुल
  • श्रीद्वारिका मंदिरम, श्रीप्रहलाद मंदिर फालेन
  • श्रीमुकुट मुखारबिंदु मंदिर, गोवर्धन

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने कहा कि ब्रज की होली देश-विदेश में प्रख्यात है। बड़ी संख्या में लोग यहां होली के उत्सवों में शामिल होने आते हैं। इसे और भव्य व दिव्य बनाने के लिए शासन स्तर पर तैयारियों की समीक्षा की गई है। 
 

विस्तार

भगवान श्रीकृष्ण की जन्म और लीला भूमि में एक बार फिर होली के रंगों की धूम मचने जा रही है। इसके लिए शासन स्तर पर ब्रज में 10 से 25 मार्च तक होने वाले होली के आयोजन रंगोत्सव-2022 की तैयारियों की समीक्षा कर ली गई। खासकर बरसाना की लठामार होली को केंद्र बनाते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं। इसमें सीसीटीवी कैमरे और ड्रोन से होली के आयोजन की निगरानी भी की जानी है। 

प्रमुख सचिव पर्यटन की अध्यक्षता में पर्यटन निदेशालय लखनऊ में आयोजित बैठक में शामिल हुए उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के सीईओ नगेंद्र प्रताप ने बताया कि मथुरा ब्रज क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर रंगोत्सव-2022 का आयोजन 10 मार्च से 25 मार्च तक किया जायेगा। इसे भव्य एवं परंपरागत रूप से मनाए जाने के लिए सभी विभाग, मंदिर प्रबंधनों की ओर से तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। कुछ निविदाओं के लिए भारत निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी गई है। साथ ही रंगोत्सव के लिए एक करोड़ पांच लाख का बजट प्रस्तावित किया है। 

बरसाना और नंदगांव की होली पर विशेष फोकस 

इस बैठक में बरसाना और नंदगांव की होली की व्यवस्थाओं पर खास फोकस किया गया। इसमें जिला पंचायतराज अधिकारी को सफाई व्यवस्था के लिए कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी वित्त योगानंद पांडेय ने बताया कि संपूर्ण मेला क्षेत्र में पुलिस का विशेष प्रबंधन किया जाएगा। मुख्य मार्गों पर बैरीकेडिंग और पार्किंग स्थलों पर भी पुलिस की तैनाती होगी। सीसीटीवी एवं ड्रोन के माध्यम से निगरानी रखी जायेगी। इसमें भीड़ नियंत्रित करने के लिए ट्रैफिक प्लान बनाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति की रूपरेखा भी प्रस्तुत की। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here