Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी का बाल प्रेम: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बच्चों को किया दुलार,...

मुख्यमंत्री योगी का बाल प्रेम: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर बच्चों को किया दुलार, सिर पर हाथ रख दिया आशीर्वाद

0
117

[ad_1]

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में अपने दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन मंगलवार की सुबह श्रीकृष्ण जन्मस्थान पहुंचे। उन्होंने यहां सबसे पहले केशवदेव मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन किए। इसके बाद गर्भगृह और योगमाया मंदिर में दर्शन किए। यहां से जन्मस्थान के भागवत भवन में पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री ने विधि-विधान से भगवान श्रीराधाकृष्ण की पूजा-अर्चना की। श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बाल प्रेम देखने को मिला। यहां दर्शन करने आए बच्चों को देखते ही उनके पांव ठिठक गए। उन्होंने बच्चों को दुलारा और उनके सिर पर हाथ रखकर आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री से स्नेह पाकर बच्चे और उनके परिवार के लोग गदगद दिखे। 

श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोकुल स्थित रसखान समाधि स्थल पहुंचे। उन्होंने रसखान समाधि स्थल, ताज बीबी सहित पूरे परिसर का भ्रमण कर यहां कराए गए कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने तीर्थ विकास परिषद द्वारा कराए गए विकास कार्यों की सराहना की। 

यह भी पढ़ें -  ताजमहल: बंद कमरों को खोलने की याचिका पर हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में सुनवाई शुरू

रसखान समाधि स्थल के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक हुई। इसमें ब्रज क्षेत्र की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं पर चर्चा हुई। ब्रज तीर्थ विकास परिषद के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष ब्रज के विकास को लेकर कई प्रस्ताव रखे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राधारानी के दर्शन करने के लिए बरसाना भी जाएंगे। इसके बाद वह संत विनोद बाबा से मुलाकात करने उनके आश्रम जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर बरसाना में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।

दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ पहली बार सोमवार को ठाकुर श्रीबांकेबिहारी की नगरी वृंदावन पहुंचे थे। यहां उन्होंने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के बाद श्रीबांकेबिहारी के दर्शन किए। उन्होंने रामकृष्ण मिशन सेवा संस्थान में कैथलैब का उद्घाटन किया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here