Home उत्तर प्रदेश शराबी प्रेमिका की ‘खूनी मुलाकात’: होटल में मिलने पहुंची महिला ने किया...

शराबी प्रेमिका की ‘खूनी मुलाकात’: होटल में मिलने पहुंची महिला ने किया हंगामा, युवक की ऐसी हरकत न हुई बर्दाश्त

0
92

[ad_1]

अलीगढ़ के थाना गांधी पार्क इलाके के रोडवेज बस स्टैंड के पास रूबी होटल में देर रात एक महिला ने अपने हाथ की नस काट कर जमकर हंगामा किया। बताया गया है कि उक्त महिला इंदौर की निवासी है। जोकि यहां अलीगढ़ के धौर्रा माफी में रहने वाले अपने प्रेमी से मिलने के लिए आई हुई थी। दोनों ही कथित प्रेमी युगल रूबी होटल में रुके हुए थे। जहां दोनों ने शराब का सेवन किया। इसी दौरान किसी बात पर कथित प्रेमी युगल के बीच झगड़ा हो गया। गुस्साई महिला ने धारदार हथियार से अपने हाथ की नस काट ली और चीखते हुए बाहर निकल आई।

यह भी पढ़ें -  Allahabad High Court : नोएडा में फ्लैट खरीदार को हाईकोर्ट ने नहीं दी राहत

जब होटल कर्मियों ने यह हंगामा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस घायल महिला को लेकर मलखान सिंह जिला अस्पताल पहुंच गई। जिसके साथ प्रेमी भी मौजूद रहा।

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान महिला और आरोपी प्रेमी के बीच बहस होती रही। महिला का आरोप था कि वह उसे छोड़ कर भाग रहा था। 

कथित प्रेमी इस दौरान उसे समझाने में लगा हुआ था। लेकिन देखते ही देखते महिला उग्र हो गई। 

महिला ने अपने प्रेमी को अस्पताल के अंदर ही पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान वह उसके ऊपर आरोप भी लगा रही थी। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here