ससुराल की चौखट पर बहू का धरना: नहीं खोला दरवाजा तो मायकेवाले आए, दोनों पक्षों में हुआ पथराव

0
65

[ad_1]

संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 24 Mar 2022 06:39 PM IST

सार

फिरोजाबाद में एक महिला को उसके पति और सास-ससुर ने घर में नहीं घुसने दिया। इस पर वह ससुराल के बाहर धरने पर बैठ गई। फिर भी दरवाजा नहीं खोला तो बात इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों में पथराव हो गया।  

ख़बर सुनें

फिरोजाबाद में गुरुवार को अपनी ससुराल पहुंची महिला को ससुरालीजनों ने घर में नहीं घुसने दिया। इस पर महिला दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने महिला के पिता और ससुर को हिरासत में लिया है। 
 
थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दिलीप का पुरा निवासी सोनम की ससुराल उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओम कॉलोनी गली नंबर दो में है। सोनम का विवाह 24 मई 2021 को आशीष के साथ हुआ था। कुछ समय पूर्व सोनम मायके गई थी। गुरुवार को वह ससुराल लौटी। ससुराल का दरवाजा खोलने के लिए उसने पति और ससुरालीजनों ने आवाज भी लगाई। 

दोनों पक्षों के बीच हुआ पथराव  

ससुरालीजनों ने न तो दरवाजा खोला और न ही सोनम को घर में घुसने दिया। सोनम ससुराल के गेट पर ही बैठ गई और मायकेवालों को सूचना दी। इस पर सोनम के पिता व अन्य लोग आ गए। इसके बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

महिला के पिता और ससुर हिरासत में 

पुलिस ने दरवाजा खुलवाने के साथ ही सोनम के पिता और ससुर को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को थाने ले आई। थानाध्यक्ष उत्तर संजीव कुमार दुबे का कहना है कि पति से झगड़ा होने के बाद सोनम मायके गई थी। पति सोनम को बुलाने के लिए ससुराल नहीं गया। 

यह भी पढ़ें -  आत्मनिर्भर भारत का नया केंद्र बन रही काशी: खादी ग्रामोद्योग आयोग के अध्यक्ष ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन

गुरुवार को सोनम ससुराल पहुंची थी। लेकिन ससुरालीजनों ने उसको घर में नहीं घुसने दिया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पथराव हुआ था। सोनम के पिता और उसके ससुर को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विस्तार

फिरोजाबाद में गुरुवार को अपनी ससुराल पहुंची महिला को ससुरालीजनों ने घर में नहीं घुसने दिया। इस पर महिला दरवाजे पर धरने पर बैठ गई। महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। दोनों पक्षों के बीच विवाद के दौरान पथराव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। पुलिस ने महिला के पिता और ससुर को हिरासत में लिया है। 

 

थाना मटसेना क्षेत्र के गांव दिलीप का पुरा निवासी सोनम की ससुराल उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला ओम कॉलोनी गली नंबर दो में है। सोनम का विवाह 24 मई 2021 को आशीष के साथ हुआ था। कुछ समय पूर्व सोनम मायके गई थी। गुरुवार को वह ससुराल लौटी। ससुराल का दरवाजा खोलने के लिए उसने पति और ससुरालीजनों ने आवाज भी लगाई। 

दोनों पक्षों के बीच हुआ पथराव  

ससुरालीजनों ने न तो दरवाजा खोला और न ही सोनम को घर में घुसने दिया। सोनम ससुराल के गेट पर ही बैठ गई और मायकेवालों को सूचना दी। इस पर सोनम के पिता व अन्य लोग आ गए। इसके बाद मामला बढ़ गया। दोनों पक्षों के बीच पथराव होने लगा। इससे मोहल्ले में अफरातफरी मच गई। सूचना पर कोतवाल उत्तर संजीव कुमार दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here