Home उत्तर प्रदेश एक हसीना दो दीवाने: ‘अगर तुम्हारा प्यार सच्चा है तो तुम’, ...

एक हसीना दो दीवाने: ‘अगर तुम्हारा प्यार सच्चा है तो तुम’, प्रेमिका ने पहले प्रेमी के सामने रखी शर्त और फिर…

0
114

[ad_1]

गाजियाबाद के मोदीनगर के भोजपुर के गांव कलछीना से तीन दिन पहले 28 दिसंबर को लापता हुए बिजली मिस्त्री कृष्णपाल के बेटे रौकी (17) की शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में लाश मिली। पुलिस का दावा है कि उसकी गला दबाकर हत्या गांव के ही ट्रैक्टर चालक खालिद (23) ने प्रेमिका जैनब (30) के कहने पर की है। खालिद और जैनब को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों में देवर-भाभी का रिश्ता है और काफी समय से प्रेम संबंध भी हैं। कुछ दिन पहले रौकी की जैनब से नजदीकियां बन गईं। दोनों चोरी-छिपे मिलने लगे। एक दिन दोनों को साथ देख खालिद आग बबूला हो गया तो जैनब ने उससे कहा कि अगर तुम्हारा प्यार सच्चा है तो तुम उसे रास्ते से हटाकर अपना रास्ता साफ कर लो। इसी पर खालिद ने साजिश रचकर उसकी जान ले ली।

सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की कॉल डिटेल से हुए खुलासे के बाद खालिद की निशानदेही पर ही पुलिस ने रौकी का शव बरामद किया। रौकी के लापता होने के बाद 30 दिसंबर को कृष्णपाल ने भोजपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी।

 

घुमाने के बहाने ले गया और ले ली जान

एसीपी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि खालिद ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह रॉकी को घुमाने के बहाने ले गया था। बाइक रॉकी ही की थी। शाम से रात तक दोनों घूमते रहे। इस बीच पेट्रोल खत्म हो गया था तो दोस्त से मांगकर लाए। रात होने पर गन्ने के खेत में घूमते हुए उसका गला दबाकर जान ले ली। इसके बाद बाइक को तालाब के पास ले जाकर फेंक दिया और घर जाकर सो गया। 

यह भी पढ़ें -  Madarsa Survey in UP: यूपी मदरसा शिक्षा परिषद के चेयरमैन बोले- राजनीति के चलते पिछड़े मदरसे, बदलनी होगी छवि

 

जैनब का पति दिल्ली में रंगाई-पुताई का काम करता है। जैनब गांव में ही परचून की दुकान चलाती है। दुकान रॉकी के पिता की दुकान के बराबर में है। जैनब ने बताया कि रॉकी से बातचीत होती थी जो दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई। रॉकी का मोबाइल खालिद के पास से बरामद हुआ है।

 

उसको न मरवाती तो मेरी जान ले लेता

जैनब ने पुलिस पूछताछ में कहा कि जब उसे और रॉकी को खालिद ने साथ देख लिया तो वह बुरी तरह से डर गई थी। खालिद की आंखों में गुस्से के अंगारे थे। उसे डर था कि कहीं वह उसकी हत्या न कर दे। उसे यह बर्दाश्त नहीं हो रहा था कि रॉकी के लिए उसने उसके साथ धोखा किया। इसलिए, उससे कहना पड़ा कि रॉकी की हत्या कर दे।

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here