Home उत्तर प्रदेश कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टेंपो की टक्कर में सात...

कासगंज में भीषण सड़क हादसा: बोलेरो और टेंपो की टक्कर में सात लोगों की मौत, आठ की हालत गंभीर

0
127

[ad_1]

अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 03 May 2022 10:24 AM IST

सार

दिल दहला देने वाला यह हादसा पटियाली-कायमगंज मार्ग पर हुआ है। बताया जा रहा है कि सवारियों से भरा टेंपो पटियाली की ओर जा रहा था। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने टेंपो को टक्कर मार दी। 

ख़बर सुनें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे। ये लोग कहां के रहने वाले थे, अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है। बोलेरो गाड़ी कायमगंज की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग भी घायल हुए हैं।

यह भी पढ़ें -  Allahabad high court: तय समय में बनाकर नहीं दिए फ्लैट, पैसा लौटाए प्राधिकरण

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में मंगलवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हुआ है। पटियाली थाना क्षेत्र में कायमगंज मार्ग पर गांव अशोकपुर मोड़ के समीप बोलेरो गाड़ी और टेंपो की टक्कर हो गई। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई है, जबकि आठ से अधिक लोग घायल हुए हैं।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पटियाली सीएचसी में पहुंचाया। जहां से सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। अभी मृतकों के नाम स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस जानकारी जुटा रही है। मरने वाले सभी लोग टेंपो में सवार थे। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं हैं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेंपो के परखच्चे उड़े गए हैं।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग पटियाली में आयोजित सत्संग में जा रहे थे। ये लोग कहां के रहने वाले थे, अभी तक यह जानकारी नहीं हो सकी है। बोलेरो गाड़ी कायमगंज की ओर से आ रही थी। इसमें सवार लोग भी घायल हुए हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here