Home उत्तर प्रदेश जी-20: ‘भारत की राष्ट्रपति और वित्त मंत्री महिला, अन्य देश भी बढ़ाएं...

जी-20: ‘भारत की राष्ट्रपति और वित्त मंत्री महिला, अन्य देश भी बढ़ाएं भागीदारी’, दुनिया ने देखी देश की यह झलक

0
62

[ad_1]

भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल - केंद्रीय मंत्री

भारत का जी-20 का अध्यक्ष बनना, हमारे लिए ऐतिहासिक पल – केंद्रीय मंत्री
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदोश की ताजनगरी आगरा में जी-20 सम्मेलन की शुरुआत शनिवार को हो गई। शनिवार को पहले दिन नारी चेतना व सशक्तिकरण पर मंथन हुआ। दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रदेश सरकार की महिला एवं बाल विकास मंत्री बेबीरानी मौर्य के साथ किया। बैठक में केंद्रीय बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने विदेशी मेहमानों को देश का एजेंडा सुझाया। 

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनका हक देने और हर क्षेत्र में हिस्सेदारी देने पर ही अर्थव्यवस्था में बदलाव आएगा। महिलाओं को हिस्सेदारी देने में भारत दुनिया के सामने एक मिसाल है। यहां आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं और दूसरी पूरे वित्त को महिला संभाल रही है। ऐसे में जी-20 देश भी महिलाओं की हर क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाएं। 

विकास को बढ़ावा देने पर चार सत्रों में की गई चर्चा 

ताज कन्वेंशन होटल में 13 जी-20 और 7 आमंत्रित देशों के सदस्यों ने महिला सशक्तिकरण पर सुबह आगरा समिट शुरू की। इसमें महिलाओं को डिजिटल स्किल से लैस करने के लिए रोड मैप तैयार करने, नीतियों को बनाने, महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने पर चार सत्रों में चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें -  यूपी: बरात में पिटे दूल्हे ने दुल्हन से लिया बदला, ससुराल में पहले ही दिन किया ये हाल

डिजिटल स्किल को पाठ्यक्रम में शामिल करने पर विचार

केंद्रीय बाल विकास मंत्री ने कहा कि जमीनी स्तर पर महिलाओं की भूमिका को मजबूत करने, आर्थिक सशक्तीकरण के लिए डिजिटल स्किल जरूरी है। इसके लिए डिजिटल स्किल को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाने पर विचार किया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के नेतृत्व वाले विकास की बात की थी, जिसके बाद ही जी-20 में वूमेन-20 के इवेंट शामिल हुए।

पहली बैठक में जी-20 शेरपा अमिताभ कांत, बाल विकास मंत्रालय के सचिव इंदेवर पांडेय, जी-20 महिला सशक्तीकरण फोरम की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी ने संबोधित किया। स्मृति ईरानी ने मेहमानों से कहा कि अगर आप अपना भविष्य ठीक करना चाहते हैं तो महिलाएं आपके विचार विमर्श और निर्णय के केंद्र में हों और उन्हें हिस्सेदारी मिले।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here