Home उत्तर प्रदेश तीन बच्चों की मौत: हाथों में फूल, थम नहीं रहे माताओं के...

तीन बच्चों की मौत: हाथों में फूल, थम नहीं रहे माताओं के आंसू, श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़

0
93

[ad_1]

Death of three children crowd gathered to pay tribute in agra

श्रद्धांजलि देने उमड़ी भीड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी के गांव बास महापत में 6 स्कूली बच्चों को कार ने रौंद दिया था। इनमें दो सगे भाई-बहन सहित 3 की मौत हो गई थी, जबकि तीन घायल हुए। हादसे के बाद से दो परिवारों में कोहराम मचा है। रविवार को उठावनी में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। उन्होंने मासूमों को फूल चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। एक लोगों के हाथों में फूल थे वहीं दीप्ति-अरविंद की मां ममता और प्रज्ञा की मां प्रीति का हाल बेहाल है। दोनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परिवार की महिलाएं उन्हें संभाल रही हैं।

फतेहाबाद मार्ग पर 11 मई को हादसा हुआ था। बास महापत के मोड़ पर गांव कछपुरा पर मौसेरे भाइयों रूपेश और परमहंस के 6 बच्चों को रौंद दिया था। हादसे में रूपेश की 14 साल की बेटी दीप्ति, 8 साल के बेटे अरविंद उर्फ आर्यन की मौत हो गई थी। वहीं 13 साल की बेटी गुंजन, 11 साल का बेटा नमन घायल हुए थे। वहीं परमहंस की नौ साल की बेटी प्रज्ञा की मौत हुई थी। पांच साल की लावण्या घायल हुई थी। गुंजन दिल्ली एम्स में भर्ती है। नमन और लावण्या की हालत में सुधार है। रविवार को गांव में दोनों परिवार के घर पर उठावनी हुई। इसमें लोग पहुंचे। इनके अलावा सांसद राजकुमार चाहर और राम सकल गुर्जर भी पहुंचे। उन्होंने बच्चों को पुष्प अर्पित किए।

यह भी पढ़ें -  UP Nikay Chunav 2023: मुस्लिम मतदाताओं के इस रुझान से उड़े प्रत्याशियों के होश, नहीं हो सकी वोटों में सेंधमारी

ये भी पढ़ें – UP: सुहागरात के बाद दूल्हे की मौत, दूल्हन की हालत देख उड़े परिजनों के होश; घर में मचा कोहराम

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here