Home उत्तर प्रदेश आगरा में बोले अखिलेश यादव: प्रदेश में अवैध बनी सरकार पर कब...

आगरा में बोले अखिलेश यादव: प्रदेश में अवैध बनी सरकार पर कब चलेगा बुलडोजर

0
95

[ad_1]

सार

भीमनगरी हादसे में घायलों से मिलने आगरा आए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना। उन्होंने कहा कि सरकार बुलडोजर से बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटा रही है।

ख़बर सुनें

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आगरा में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद अवैध बनी है। जो जन समर्थन मिलना चाहिए था वो वोट में दिखाई नहीं देता। इस सरकार पर कब चलेगा बुलडोजर। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया जा रहा है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार शाम को भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के निवास पर पहुंचे। उन्होंने भीमनगरी हादसे पर दुख जताया। बता दें कि 14 अप्रैल की रात भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व विधायक व भीम नगरी आयोजन समिति पदाधिकारी घायल हुए थे।

‘मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चल रहा बुलडोजर’

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे समारोह में आना था, लेकिन मैं नहीं आ सका। घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार अवैध बनी है। बिना वैध-अवैध का फैसला हुए घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये संविधान को नहीं मानते। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये सब हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध बनी सरकार पर बुलडोजर कब चलेगा ?

सैफई से सड़क मार्ग से बुधवार शाम पांच बजे अखिलेश यादव नगला पदमा पहुंचे। जहां हादसे के घायलों से हालचाल जाना। फिर एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे। रात आठ बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान शहर अध्यक्ष चौ. वाजिद निसार, मधुसूदन शर्मा, गौरव यादव, राजपाल सहित तमाम सपा नेता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  Kashi Tamil Sangmam: काशी विश्वनाथ धाम में मेहमानों के लिए बनाया गया अलग मार्ग, डमरू वादन से होगा स्वागत

वसुधैव कुंटुम्बकम की पहचान को मिटा रही सरकार

अखिलेश यादव ने कहा कि हमारे देश की पहचान वसुधैव कुटुम्बकम है। क्या भारतीय जनता पार्टी और सरकार इस पहचान को नहीं मिटा रही। जो परिवार मिल कर रहे हैं, उनके घर तोड़े जा रहे हैं। बिल्डिंग तोड़ी जा रही हैं। कौन देखेगा इसे। क्या लोगों को न्याय मिलेगा या नहीं मिलेगा।

विस्तार

समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं नेता विपक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को आगरा में योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार खुद अवैध बनी है। जो जन समर्थन मिलना चाहिए था वो वोट में दिखाई नहीं देता। इस सरकार पर कब चलेगा बुलडोजर। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी जैसे बुनियादी मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए बुलडोजर का सहारा लिया जा रहा है। 

सपा प्रमुख अखिलेश यादव बुधवार शाम को भीमनगरी आयोजन समिति अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यमंत्री अजयशील गौतम के निवास पर पहुंचे। उन्होंने भीमनगरी हादसे पर दुख जताया। बता दें कि 14 अप्रैल की रात भीमनगरी मंच पर लाइट स्टैंड गिरने से हादसा हुआ था। इसमें पूर्व प्रधान की मौत हो गई। पूर्व विधायक व भीम नगरी आयोजन समिति पदाधिकारी घायल हुए थे।

‘मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए चल रहा बुलडोजर’

अखिलेश यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे समारोह में आना था, लेकिन मैं नहीं आ सका। घायलों के प्रति संवेदना व्यक्त करने आया हूं। विधानसभा चुनाव में अपेक्षित सीट नहीं मिलने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सरकार अवैध बनी है। बिना वैध-अवैध का फैसला हुए घरों पर बुलडोजर चलाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि क्योंकि ये संविधान को नहीं मानते। महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए ये सब हो रहा है। उन्होंने सवाल उठाया कि अवैध बनी सरकार पर बुलडोजर कब चलेगा ?

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here