Home उत्तर प्रदेश उन्नाव कच्ची कोठरी गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

कच्ची कोठरी गिरी, मलबे में दबकर किसान की मौत

0
45

[ad_1]

ख़बर सुनें

सफीपुर। सरजू खेड़ा गांव में कच्ची कोठरी गिरने से उसके अंदर सो रहा किसान मलबे में दब गया। परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र ले गए, डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसडीएम ने बताया कि मृतक के परिजनों को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाया जाएगा।
कोतवाली क्षेत्र के उनवा पंचायत के मजरा सरजू खेड़ा निवासी राजेंद्र कुमार (45) खेती कर परिवार का पालन पोषण करते थे। उसका आधा घर पक्का और आधा कच्चा है। बीते दिनों हुई लगातार बारिश से कच्ची कोठरी में दरार आ गई थी। शनिवार रात राजेंद्र जर्जर कोठरी में सो रहा था, तभी छत ढह गई। इससे वह मलबे में दब गया। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे बाहर निकलवाया और अस्पताल लाए। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
बीडीओ गुलाबचंद्र ने बताया कि राजेंद्र के परिवार को वर्ष 2016-17 में इंद्रा आवास मिला था। उस धनराशि से घर के अंदर पक्का कमरा और बरामदा बना है। बाहर की कोठरी कच्ची थी। उसी में वह सो रहा था।
एसडीएम शिवेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि मौके पर राजस्व निरीक्षक कृष्णपाल सिंह, लेखपाल संतोष कुमार रावत ने जांच की है। किसान बीमा योजना के लाभ दिलाने की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -  गांजा तस्कर को ढेड़ साल की सजा व जुर्माना

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here