Home अपराध तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल

तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से दो महिलाओं की मौत, दो घायल

0
271

अक्षत टाइम्स संवाददाता, उन्नाव, 16 सितम्बर। सोमवार देर शाम उन्नाव के दही थाना क्षेत्र में लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसा हंस धर्म कांटे के पास हुआ, जब चार लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मृतकों की पहचान ज्योति श्रीवास्तव (50) और रानी सिंह (50) के रूप में हुई है। ज्योति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रानी सिंह ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में घायल हुए रमेश (30) और कृष्णा (20) को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों घायल नवाबगंज अजगैन के निवासी हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चारों लोग सड़क पार कर रहे थे, तभी अचानक तेज गति से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों लोग सड़क पर दूर जाकर गिरे। वाहन चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। मृतका ज्योति श्रीवास्तव अपने परिवार का पालन-पोषण करती थीं और चौधरी ओवरसीज में काम करती थीं।

यह भी पढ़ें -  हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी कार, पांच घायल

पुलिस ने शुरू की जांच
थानाध्यक्ष दही ने बताया कि वाहन चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। वाहन चालक को जल्द पकड़ने की कोशिश की जा रही है और इस संबंध में एक मामला दर्ज कर लिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को घटना से जुड़ी कोई जानकारी हो तो वे पुलिस से संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here