किशोर टीका लगाने से डरे

0
18

[ad_1]

ख़बर सुनें

उन्नाव/गंजमुरादाबाद। जिले में बुधवार को 26,672 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। गंजमुरादाबाद ब्लॉक के रतईपुरवा गांव में संचालित प्राथमिक स्कूल में हुए टीकाकरण में घबराए किशोर बिना टीका लगवाए ही चले गए। अभिभावकों ने उन्हें समझाकर टीका लगवाया।
रतईपुरवा गांव में किशोरों को कोविड से बचाव का टीका लगना था। प्राथमिक स्कूल में टीकाकरण बूथ बनाया गया था। टीकाकरण एएनएम सपना वर्मा कर रही थीं। आशा किशोरों को घर से बुलाकर ला रही थी।
टीका लगवाने के लिए बूथ पर 25 किशोर पहुंचे। लेकिन इनमें 10 किशोर टीका लगता देखकर घबरा गए और भाग गए। प्रभारी शिक्षक इंद्रपाल ने उनके अभिभावकों को बुलाया। अभिभावकों ने उन्हें समझाकर टीकाकरण कराया। देर शाम तक इस बूथ पर 51 किशोरों का टीकाकरण हुआ। सभी ब्लॉकों में 8247 किशोरों को टीका लगा। सबसे अधिक बिछिया ब्लॉक में 773 किशोरों ने टीका लगवाया। शहर में 701, सफीपुर में 644 किशोरों ने वैक्सीन लगवाई।
वहीं 18 साल से अधिक उम्र के 17,889 लोगों का टीकाकरण किया गया। सबसे अधिक मियागंज में 2287, सिकंदरपुर सरोसी ब्लॉक में 2081 लोगों ने टीका लगवाया। हिलौली में 1922 लोगों को टीका लगा। 536 लोगों को बूस्टर डोज लगाई गई।

यह भी पढ़ें -  दुकान में रखी मिली सहकारी साधन समिति की इफको डीएपी

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here