ताजमहल पर फिर छाई रौनक: फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18 हजार सैलानियों ने किया दीदार

0
30

[ad_1]

अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 07 Feb 2022 09:50 AM IST

सार

कोरोना संक्रमण की दर कम होने से ताजमहल का दीदार करने वालों की संख्या फिर बढ़ गई है। फरवरी के पहले सप्ताहांत पर करीब 18 हजार पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। 

ख़बर सुनें

कोरोना संक्रमण की दर गिरने के साथ ही ताजमहल में पर्यटकों की संख्या फिर बढ़ गई है। फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18014 देसी-विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से ताज खिल उठा। रविवार को कोहरे के बीच सुबह सात बजे से ही ताज पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि शाम तक जारी रहा। आगरा किले पर भी सैलानियों में इजाफा हुआ। 

जनवरी में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में खासी कमी आई थी। पर्यटन सीजन पर ऐसे हालात पैदा होने पर पर्यटन व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन संक्रमण का ग्राफ गिरते ही ताज पर सैलानियों में इजाफा होने लगा है।

चुनाव और सहालग का सीजन होने के बाद भी रविवार को सुबह से शाम तक ताजमहल में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोनों गेटों पर कतार लगीं मगर पर्यटकों को ज्यादा समय लाइनों में नहीं लगना पड़ा। मुफ्त वाई फाई का फायदा भी पर्यटकों को मिल रहा है। 

स्मारक                 –    पर्यटक
ताजमहल             –    18014
आगरा किला         –    3949
सिकंदरा               –     727 
फतेहपुर सीकरी    –     638
एत्माद्दौला             –     289
महताब बाग          –     239
रामबाग                –     75
मरियम टूम           –      51

यह भी पढ़ें -  अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी के सर्वे पर तोड़ी चुप्पी,कहीं बड़ा खेल हो रहा है

विस्तार

कोरोना संक्रमण की दर गिरने के साथ ही ताजमहल में पर्यटकों की संख्या फिर बढ़ गई है। फरवरी के पहले सप्ताहांत में 18014 देसी-विदेशी पर्यटकों के पहुंचने से ताज खिल उठा। रविवार को कोहरे के बीच सुबह सात बजे से ही ताज पर पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जोकि शाम तक जारी रहा। आगरा किले पर भी सैलानियों में इजाफा हुआ। 

जनवरी में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण ताजमहल पर पर्यटकों की संख्या में खासी कमी आई थी। पर्यटन सीजन पर ऐसे हालात पैदा होने पर पर्यटन व्यवसायियों की चिंता बढ़ गई थी। लेकिन संक्रमण का ग्राफ गिरते ही ताज पर सैलानियों में इजाफा होने लगा है।

चुनाव और सहालग का सीजन होने के बाद भी रविवार को सुबह से शाम तक ताजमहल में सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। दोनों गेटों पर कतार लगीं मगर पर्यटकों को ज्यादा समय लाइनों में नहीं लगना पड़ा। मुफ्त वाई फाई का फायदा भी पर्यटकों को मिल रहा है। 

स्मारक                 –    पर्यटक

ताजमहल             –    18014

आगरा किला         –    3949

सिकंदरा               –     727 

फतेहपुर सीकरी    –     638

एत्माद्दौला             –     289

महताब बाग          –     239

रामबाग                –     75

मरियम टूम           –      51

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here