Home अपराध चारा लेने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती,...

चारा लेने गए किसान पर बाघ ने किया हमला, अस्पताल में भर्ती, गांव में दहशत

0
113

लखीमपुर खीरी। थाना सिंगाही क्षेत्र में खेत पर चारा लेने गए एक किसान पर मंगलवार को बाघ ने हमला कर दिया, जिससे किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल किसान को सीएचसी ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।

थाना सिंगाही क्षेत्र के गांव महादेवा निवासी किसान रामचंद्र (55) मंगलवार का पशुओं के लिए चारा लेने खेतों की तरफ गए थे। वह गन्ने के खेत में घुसकर पत्ती तोड़ रहे थे। इसी बीच पहले से छिपे बैठे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। किसान ने हिम्मत जुटाई और शोर शराबा करते हुए उससे भिड़कर बचाव की कोशिश करने लगा। शोरशराबा होने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे तमाम किसान लाठी-डंडा लेकर मौके पर पहुंच गए और शोर मचाकर व लाठियां फटकारी। इस पर बाघ किसान को छोड़कर भाग निकला।

यह भी पढ़ें -  असम बाल विवाह क्रैकडाउन: कानून अपना काम करेगा, गौहाटी उच्च न्यायालय का कहना है

बाघ के हमले की जानकारी मिलते से समूचे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। परिवार वालों के साथ तमाम ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिजन घायल किसान रामचंद्र को आनन-फानन में सीएचसी निघासन ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने किसान को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर दुधवा नेशनल पार्क बेलरायां वनक्षेत्राधिकारी भूपेंद्र चौधरी व नायब तहसीलदार हरिराम भी मौके पर पहुंचे। अफसरों ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। रेंजर भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि बाघ के हमले से घायल हुए किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगल से निकला बाघ जंगल की तरफ फिर चला गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here