Home Trending कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस...

कलकत्ता हाईकोर्ट ने सीबीआई को सौंपी डॉक्टर से रेप एंड मर्डर केस की जांच

0
146

कोलकाता। कलकत्ता हाईकोर्ट ने एक महिला चिकित्सक से कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले में जांच मंगलवार को सीबीआई को हस्तांतरित करने का आदेश दिया। अदालत ने कोलकाता पुलिस को निर्देश दिया कि केस डायरी आज शाम तक केंद्रीय जांच एजेंसी को सौंपी जाए और अन्य सभी दस्तावेज बुधवार सुबह 10 बजे तक उसे सौंपे जाएं।

सरकारी आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में स्नातकोत्तर प्रशिक्षु चिकित्सक का शव शुक्रवार सुबह बरामद किया गया था, जिसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया और हत्या कर दी गई। इस सिलसिले में शनिवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उच्च न्यायालय ने राज्य में आंदोलन कर रहे चिकित्सकों से हड़ताल समाप्त करने की भी अपील की और कहा कि उनके ऊपर (चिकित्सकों पर) ‘पवित्र दायित्व’ है।

यह भी पढ़ें -  पहलवानों बनाम डब्ल्यूएफआई प्रमुख: खाप पंचायतों, पहलवानों ने केंद्र को 10 दिन का अल्टीमेटम जारी किया

बता दें कि गुरुवार और शुक्रवार (9 अगस्त) की दरमियानी रात कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में एक महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म हुआ था। दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here