Home उत्तर प्रदेश ताजमहल: वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले 21246 सैलानियों ने किया दीदार,...

ताजमहल: वेलेंटाइन डे से एक दिन पहले 21246 सैलानियों ने किया दीदार, ताज के साये में बिताए यादगार लम्हे

0
95

[ad_1]

सार

ताजमहल पर्यटकों से फिर गुलजार होने लगा है। रविवार को 21 हजार से ज्यादा पर्यटकों ने ताज का दीदार किया। सोमवार को वेलेंटाइन डे पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। 

ख़बर सुनें

मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने रविवार को 21246 सैलानी पहुंचे। कई सैलानी अपनी वेलेंटाइन के साथ ताजमहल के साये में यादगार लम्हे बिताने पहुंचे। सुबह से ही ताज की ओर जाने वाले रास्ते सैलानियों की आमद से गुलजार रहे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। 

रविवार सुबह आठ बजे से गुनगुनी धूप में खुशगवार मौसम में सैलानियों ने ताज के दीदार किए। इसके लिए सुबह से ही पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें लगी रहीं। 

ताज के साये में किया मोहब्बत का इजहार 

कुछ लोग अपने परिवार के साथ वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे थे तो कुछ सैलानी हर साल की तरह इस बार भी अपने वेलेंटाइन के साथ मोहब्बत की निशानी ताज के साये में अपनी मोहब्बत के इजहार के लिए आए थे। इनमें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के सैलानी अधिक थे। 

शाम चार बजे तक ताजमहल के दोनों गेटों पर पर्यटकों की भीड़ लगी रही। मुख्य गुंबद देखने वालों की तादाद भी आज रोजाना की अपेक्षा दोगुनी रही। आगरा किले में 4834 पर्यटकों ने भ्रमण किया। सोमवार को वेलेंटाइन डे है। वेलेंटाइन डे पर भी बड़ी तादाद में पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें -  प्रयागराज : माफिया अतीक के 15 करीबियों के ठिकानों पर ईडी का छापा, 100 करोड़ की बेनामी संपत्तियों का खुलासा

स्मारक               –  संख्या
ताजमहल            –  21246
किला                 –  4834
सिकंदरा             – 1121
मरियम टूम         –  63
एत्माद्दौला            – 447
महताब बाग        – 358
रामबाग              –  180

विस्तार

मोहब्बत की निशानी ताजमहल को निहारने रविवार को 21246 सैलानी पहुंचे। कई सैलानी अपनी वेलेंटाइन के साथ ताजमहल के साये में यादगार लम्हे बिताने पहुंचे। सुबह से ही ताज की ओर जाने वाले रास्ते सैलानियों की आमद से गुलजार रहे। ये सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। 

रविवार सुबह आठ बजे से गुनगुनी धूप में खुशगवार मौसम में सैलानियों ने ताज के दीदार किए। इसके लिए सुबह से ही पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट की टिकट खिड़कियों पर लंबी कतारें लगी रहीं। 

ताज के साये में किया मोहब्बत का इजहार 

कुछ लोग अपने परिवार के साथ वेलेंटाइन डे मनाने पहुंचे थे तो कुछ सैलानी हर साल की तरह इस बार भी अपने वेलेंटाइन के साथ मोहब्बत की निशानी ताज के साये में अपनी मोहब्बत के इजहार के लिए आए थे। इनमें हरियाणा, पंजाब और दिल्ली के सैलानी अधिक थे। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here