नशे में बरातियों का उत्पात, वधू के चाचा समेत अन्य को पीटा

0
21

[ad_1]

ख़बर सुनें

असोहा। बरात में डीजे पर डांस के दौरान नशे में धुत बरातियों ने वधू के चाचा और अन्य जनातियों को पहले बेरहमी से पीटा फिर जमकर उत्पात मचाया। पंडाल की कुर्सियां और बाहर खड़े चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ने के साथ ही खाना फेंक दिया। पुलिस के पहुंचने पर उपद्रव कर रहे बराती भाग निकले। इससे भड़के वधू के पिता ने बरात लौटाने का फरमान सुना दिया। कई घंटे चले मानमनव्वल के बाद विवाह संपन्न हुआ।
थाना क्षेत्र के उम्मेदखेड़ा गांव निवासी मैकू रावत की बेटी की बुधवार रात बरात आई थी। अगवानी के दौरान नशे में धुत बराती डीजे पर डांस कर रहे थे। वधू के चाचा रोशन डांस कर रहे बरातियों को खाने के लिए बुलाने पहुंचे। इसी दौरान चाचा रोशन का बरातियों से विवाद हो गया। बरातियों ने वधू के चाचा रोशन, भगीरथ और अन्य को बेरहमी से पीटा।
इसके बाद वहां रखा जनरेटर पलट दिया। इसके बाद पंडाल के अंदर पहुंचे बरातियों ने कुर्सियों में तोड़फोड़ करने के साथ ही खाना फेंकना शुरू कर दिया। पंडाल के बाहर खड़े चौपहिया वाहनों के शीशे तोड़ दिए।
बरातियों का उत्पात देख पुलिस को जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस को देख उत्पात कर रहे बराती भाग निकले। मारपीट में रोशन को घायल देख वधू के पिता मैकू ने बरात वापस ले जाने का फरमान सुना दिया। काफी मान मनव्वल और पुलिस के हस्तक्षेप के बाद विवाह संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें -  Unnao News: किसान का चारपाई पर मिला शव

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here