Home उत्तर प्रदेश भाकियू की महापंचायत: मेरठ में जुटे सैकड़ों किसान, बकाया भुगतान समेत उठाए...

भाकियू की महापंचायत: मेरठ में जुटे सैकड़ों किसान, बकाया भुगतान समेत उठाए जाएंगे कई मुद्दे, रूट किया डायवर्ट

0
138

[ad_1]

किसानों की महापंचायत, भाकिय अराजनैतिक

किसानों की महापंचायत, भाकिय अराजनैतिक
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गन्ना मूल्य में वृद्धि, बकाया गन्ना भुगतान, सामान्य योजना में स्वीकृत निजी नलकूप के कनेक्शन का सामान देने, आवारा पशुओं का समस्या के समाधान की मांग को लेकर आज भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की ओर से मेरठ के कमिश्नरी चौराहा स्थित चौ. चरण सिंह पार्क में किसानों की महापंचायत आयोजित की जा रही है। यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेन्द्र मलिक का कहना है कि महापंचायत में भाकियू अराजनैतिक के चेयरमैन  गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र सिंह मलिक, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश सिंह चौहान,  हरिनाम सिंह वर्मा,  दिगंबर सिंह सहित कई बड़े किसान नेता पहुंचेंगे। महापंचायत के लिए सुबह से ही सैकड़ों की संख्या में किसान शामिल होने के लिए पहुंचे।

यह भी पढ़ें -  Umesh Pal Murder Case: अम्मा वो लोग हमको मार डाले... आखिरी बार मां से लिपट कर उमेश पाल ने कहे थे ये शब्द

वहीं महापंचायत को लेकर यातायात पुलिस ने मंगलवार देर रात बारह बजे से कमिश्नरी पार्क की तरफ आने  वाले सभी रास्तों पर रूट डायवर्ट कर दिया है। कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम के बाहर बैरियर लगा दिए गए हैं, जहां से कमिश्नरी पार्क की तरफ नहीं आने दिया जा रहा है वहीं एसएसपी कार्यालय की तरफ से आने वाले रास्ते को भी बंद कर दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: Meerut: संवरेगा शहर…, मुख्य चौराहों पर लगेंगी कलाकृतियां, ऑस्कर के बाद एकेश्वर नए प्रोजेक्ट में जुटे 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here