Home उत्तर प्रदेश शिक्षक हत्याकांड: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चाकू-मूसली बरामद, कस्टडी रिमांड...

शिक्षक हत्याकांड: मुख्य आरोपी की निशानदेही पर चाकू-मूसली बरामद, कस्टडी रिमांड के बाद भेजा सुधार गृह

0
78

[ad_1]

Knife pestle recovered at the behest of main accused in teacher murder case

मृतक शिक्षक दुर्गेशकांत
– फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस के बहुचर्चित शिक्षक हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रेमी किशोर को शुक्रवार को पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और मूसली बरामद कर ली। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को किशोर न्यायालय के समक्ष पेश कर सुधार गृह भेज दिया। 

                   

विगत 6 जून को थाना हाथरस गेट क्षेत्र के एक गांव में एक शिक्षक की बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी थी। घटना को अंजाम देकर दोनों आरोपी फरार हो गए थे। इस मामले में मृतक शिक्षक के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 

यह भी पढ़ें -  CBSE Term 2 Exam 2022: सीबीएसई बोर्ड के स्टूडेंट्स एग्जाम के दिनों में न करें ये गलतियां, वरना हो सकता है बड़ा नुकसान

पुलिस ने मोबाइल की लोकेशन के आधार पर दोनों आरोपियों को हरिद्वार से हिरासत में लिया था। हाथरस पुलिस आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर आई थी। पुलिस ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद हत्यारोपी किशोर को मथुरा सुधार गृह व हत्यारोपी बेटी को गाजियाबाद सुधार गृह भेजा था। 

सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि न्यायालय की अनुमति पर हत्यारोपी किशोर को पुलिस रिमांड पर लाया गया था। आरोपी निशानदेही पर आला कत्ल बरामद कर लिया गया है। आरोपी को किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सधार गृह भेज दिया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here