Home उत्तर प्रदेश हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: बरात लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी,...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा: बरात लेकर जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, दो बच्चों की मौत, 20 से अधिक लोग घायल

0
136

[ad_1]

Hamirpur: uncontrolled bus overturned, two children died

हमीरपुर में सड़क हादसा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में मुस्करा थाना क्षेत्र के चिल्ली गांव के पास बरात से भरी एक प्राइवेट बस पलट जाने के कारण 20 से अधिक लोग घायल हो गए। वहीं दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है। बुधवार को कुरारा निवासी सत्तार की बरात एक प्राइवेट बस से मध्यप्रदेश के नौगांव जा रही थी।  

यह भी पढ़ें -  Akshaya Tritiya 2023: बनारस के लिए गोल्डन डे रहा अक्षय तृतीया, 150 करोड़ रुपये का हुआ कारोबार

चिल्ली और पुरा जहान गांव के बीच अचानक बस पलट गई। चीख-पुकार सुनकर क्षेत्र के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्करा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। वहीं बस में सवार दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। 12 से अधिक लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here