Home अपराध मकान बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से ऐंठे 1.25 करोड़

मकान बेचने का झांसा देकर व्यवसायी से ऐंठे 1.25 करोड़

0
181

लखनऊ : मकान बेचने का झांसा देकर जालसाजों ने व्यवसायी से 1.25 करोड़ रुपये ऐंठ लिए। रजिस्ट्री में टालमटोल देख पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने असलहे के बल पर घर में घुसकर पीटा और जान से मारने की धमकी दी। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

सुशांत गोल्फ सिटी के सेक्टर-20 निवासी महेश कुमार मौर्य ने बताया कि कुछ समय पहले लक्ष्मी तिवारी ने संपर्क किया। बताया कि एक मकान भरवारा खरगापुर व दूसरा कलवारी बस्ती में है। जिसे वह बेचना चाहती हैं। बातचीत के बाद लक्ष्मी ने दोनों मकान दिखाए। पसंद आने पर सौदा 1.25 करोड़ रुपये में तय हुआ। जाल में फंसे महेश ने यूपीआई, आरटीजीएस व नकद के माध्यम से रुपये अदा किये। रुपये देने के बाद पीड़ित ने रजिस्ट्री के लिए संपर्क किया तो लक्ष्मी ने टालमटोल शुरु कर दी।

यह भी पढ़ें -  भाजपा नेता श्वेता की मौत का मामला: खूबसूरती के साथ स्वभाव भी बना पहचान, पत्नी को कठपुतली बना सियासत करना चाहता था दीपक

परेशान होकर पीड़ित ने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि 29 अप्रैल को लक्ष्मी तिवारी, परवेज आलम उनके घर आए और झगड़ा करने लगे। विवाद के बीच ही लक्ष्मी ने कॉल कर कुछ लोगों को बुलाया। थार जीप से हसन हुसैन, शिवसागर समेत पांच असलहाधारी घर पहुंचे। धमकाते हुए महेश पर हमला कर दिया। जिसमें वे घायल हो गए। डॉयल-112 पर सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेजा। तहरीर के आधार पर सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने लक्ष्मी तिवारी, परवेज आलम, हसन हुसैन, शिवसागर व थार सवार अज्ञात के खिलाफ धोखाधड़ी, गाली-गलौज, धमकी व हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here