Home अपराध दूल्हे को जान से मारने की मिली धमकी, नहीं आई बारात

दूल्हे को जान से मारने की मिली धमकी, नहीं आई बारात

0
9

रामपुर, मिलक। शादी रुकवाने के लिए एक युवक ने दूल्हे को गोली मारने की धमकी दे डाली, जिसके बाद दुल्हे पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना शहजादनगर निवासी बलवीर सिंह ने थाना मिलक में तहरीर दी है। बलवीर ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मिलक कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में तय की है। 01 मई 2026 को बारात आनी थी, आरोप है कि थाना शहजाद नगर के नदीम मिलक कोतवाली क्षेत्र के गांव पहुंचा और दूल्हे को धमकी दी। अगर बारात लेकर आओगे तो गोली मारकर हत्या कर दूंगा।

यह भी पढ़ें -  'उसे अपनी पार्टी के बारे में चिंता करनी चाहिए': यूपी उपमुख्यमंत्री को सपा प्रमुख की पेशकश पर बीजेपी

बलवीर सिंह का कहना है कि आरोपी ने दामाद के साथ गाली-गलौज की और जाति सूचक शब्द भी कहे। इसके बाद दूल्हा और उनके पक्ष के लोग बारात लेकर नहीं आए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक पुष्कर सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना हल्का प्रभारी के द्वारा कराई जा रही है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here