Home अपराध अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में 16 वर्षीय किशोर...

अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में 16 वर्षीय किशोर ने दी जान

0
159
Dead woman lying on the floor under white cloth with focus on hand

अपने से दोगुनी उम्र की महिला के प्यार में पागल 16 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। उसका दूसरे गांव के तालाब किनारे किशोर का शव मिलने से कोहराम मच गया। वहीं, परिजनों का आरोप है कि महिला ने जहर खिलाकर किशोर की जान ली है।

पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई है। रामपुर जनपद शाहाबाद थाना के ढकिया चौकी क्षेत्र के गांव गदमर पट्टी निवासी किशोर ठेला लगाता था। बताया जाता है कि कुछ समय पहले युवक का गांव की ही 40 वर्षीय महिला से प्रेम प्रसंग हो गया था।

प्यार इतना गहरा हो गया कि किशोर अपनी प्रेमिका की नाराजगी बर्दाश्त नहीं कर सका। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रेमिका कुछ दिनों से उससे बात नहीं कर रही थी। इस पर उसने महिला को धमकी देते हुए कहा कि अगर उसने बात नहीं की तो वह जहर खा लेगा।

यह भी पढ़ें -  Accident: बागपत में ओवर टेक करते हुए ट्रक के नीचे जा घुसी बाइक, दिल्ली के दो युवकों की दर्दनाक मौत

बताया जाता है कि बाद किशोर ने जहर खाकर जान दे दी। वहीं, युवक के भाई का आरोप है कि महिला उसे घर से बुलाकर ले गई थी। जिसके बाद उसे जहर खिला दिया। बताया कि उसका शव पड़ोस के गांव के तालाब किनारे पड़ा मिला था। किशोर के भाई का यह भी कहना है कि किशोर ने दम तोड़ने से पहले उसे आपबीती सुनाई थी। इधर, पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है, लेकिन मामले में किसी प्रकार की सूचना परिजनों ने नहीं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here