Home अपराध Road Accident : खड़े ट्रक में घुसी कार, मां और दो बेटों...

Road Accident : खड़े ट्रक में घुसी कार, मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, पोता-पोती घायल

0
144

रायबरेली। उन्नाव-रायबरेली मुख्य मार्ग पर लच्छीपुर गांव के पास एक खड़े ट्रक में पीछे से अल्टो कार घुस गई। हादसे में कार सवार मां और दो बेटों सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि दो बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। मृतक और घायल एक ही परिवार के हैं। सभी सलोन क्षेत्र के गांव फतेहाबाद के निवासी हैं।

शुक्रवार की रात 12ः45 बजे खीरों क्षेत्र के उन्नाव-रायबरेली मुख्य मार्ग पर लच्छीपुर गांव के पास एक खड़े ट्रक में पीछे से अल्टो कार घुस गई। इस हादसे में कार सवार सलोन क्षेत्र के गांव फतेहाबाद निवासी एक ही परिवार के मां और दो बेटों सहित तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि दो घायल बच्चों को सीएचसी लालगंज से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां बच्ची का इलाज चल रहा है। जबकि बच्चे को गम्भीर हालत में ट्रामा सेन्टर लखनऊ रेफर कर दिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार कल्पना सिंह (42) पत्नी शिवमंगल सिंह सलोन क्षेत्र के गांव फतेहाबाद में अपने मायके में अपने छोटे बेटे विनय प्रताप सिंह (22) और पोती गरिमा सिंह (7) के साथ रहती हैं। उनका बड़ा बेटा अभय प्रताप सिंह (26) बहू पिंकी सिंह और पोता गौरव सिंह (5) अपने मूल गांव उन्नाव जिले के थाना क्षेत्र माखी के गांव जिन्दाखेड़ा में रहते हैं। लगभग दस दिन पहले कल्पना सिंह अपने छोटे बेटे विनय प्रताप सिंह और पोती गरिमा सिंह के साथ बड़े बेटे अभय प्रताप सिंह के पास जिन्दाखेड़ा गई थी। शुक्रवार की रात को अभय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह पुत्र शिवमंगल सिंह, मां कल्पना सिंह, गरिमा सिंह, गौरव सिंह अल्टो कार से वापस फतेहाबाद जा रहे थे।

यह भी पढ़ें -  अपनत्व पाकर छलके खुशी के आंसू

कार जैसे ही उन्नाव-रायबरेली मुख्य मार्ग पर लच्छीपुर गांव के निकट पहुंचे। वह अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़े ट्रक में पीछे से घुस गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कार सवार मां कल्पना सिंह, बेटे अभय प्रताप सिंह, विनय प्रताप सिंह की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पोती गरिमा सिंह और पोता गौरव सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गए।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पीआरवी पुलिस की सूचना पर पुलिसबल के साथ थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह भदौरिया तथा सीओ महिपाल पाठक ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी लालगंज पहुंचाया। जहां से दोनों घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। नाजुक हालत में गौरव सिंह को ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। गरिमा सिंह का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here