42 इंच के दूल्हे को मिली 47 इंच की दुल्हन, रब ने बना दी जोड़ी…

0
743

कहा जाता है कि शादी के लिए भगवान जोड़ियां बनाकर भेजते हैं। ऐसी मान्यता ही नहीं बल्कि सच है। बिहार राज्य के सारण जिले में देखने को मिली। जहां 42 इंच के दूल्हे को 47 इंच की दुल्हन मिली। शनिवार को परिजनों ने आपसी सहमति से मढ़ौरा गढ़ देवी मंदिर परिसर में हिन्दू रीति रिवाज से यह अनोखा विवाह संपन्न कराया। लोगों ने कहा रब ने बना दी जोड़ी।

परिवार के लोगों ने बताया कि दूल्हा रोहित और दुल्हन नेहा की हाइट कम होने से उनकी शादी को लेकर उनके घर वाले परेशान और चिंतित थे। लेकिन भगवान हर किसी की जोड़ी बनाकर ही भेजता है। अब कम हाइट के दूल्हे रोहित की शादी उसी उम्र की दुल्हन नेहा से होने से वे दोनों खुश हैं।

जानकारी के अनुसार, मढ़ौरा थाना क्षेत्र के लेरूआ गांव निवासी रोहित और खबसी गांव निवासी नेहा की शादी सम्पन्न हुई। दोनों की हाइट बहुत छोटी है। रोहित की हाइट 42 इंच है, जबकि नेहा की 47 इंच है। शादी होने पर वर और वधू दोनों काफी खुश हैं।

यह भी पढ़ें -  कर्मचारी की संदिग्ध आत्महत्या के बाद जयपुर कोर्ट के जज के खिलाफ हत्या का मामला

दोनों पक्षों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामना दी और मंगलमय जीवन की कामना की। बताया जाता है कि दूल्हा रोहित ने कभी भी कम हाइट को अपनी कमजोरी नहीं बनाया। रोहित ने पढ़ाई लिखाई कर कम्पाउंडर का काम सीखा और अच्छी तरह से काम करता है।

दूल्हे रोहित के बड़े भाई अमर कुमार ने कहा, हाइट काफी कम होने के कारण रोहित को कई तरह से उपहास और प्रताड़ना का शिकार होना पड़ता था। वहीं दुल्हन नेहा के भाई शैलेश ने बताया कि उनकी बहन नेहा अभी पांचवीं कक्षा में है। नेहा की लंबाई कम होने से शादी के लिए कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा था। दोनों परिवार एक दूसरे से मिले और एक रिश्ता बनाया। शनिवार को मढौरा के गढ़देवी मंदिर में परिवार की उपस्थिति में शादी हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here