भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगी PM Modi की यह यात्रा

0
131
  • विश्व की महाशक्तियों में शामिल होने की राह पर आगे बढ़ रहा भारत

New Delhi : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को फ्रांस के अपने दो दिन के आधिकारिक दौरे के लिए पेरिस रवाना हो गए। अनुमान लगाया जा रहा है कि PM Modi की यह यात्रा भारत और फ्रांस के रिश्तों को और मजबूती प्रदान करेगी।
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के निमंत्रण पर वह 13-14 जुलाई 2023 तक पेरिस का दौरा करेंगे। पीएम मोदी 14 जुलाई 2023 को बैस्टिल डे परेड में मुख्य अतिथि होंगे, इस परेड में तीनों सेनाओं के भारतीय सशस्त्र बलों का एक दस्ता भी भाग लेगा। अपनी इस आधिकारिक यात्रा के दौरान पीएम मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से औपचारिक बातचीत करेंगे। राष्ट्रपति मैक्रों पीएम मोदी के सम्मान में एक राजकीय भोज के साथ-साथ एक प्राइवेट डिनर की भी मेजबानी करेंगे। विश्व की महाशक्तियों में शामिल होने की राह पर निरन्तर भारत आगे कदम बढ़ा रहा है। इसका सम्पूर्ण श्रेय भारत के प्रधानमंत्री को जाता है।
विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने एक बयान में कहा कि पीएम मोदी की यह फ्रांस यात्रा काफी महत्वपूर्ण होगी और आने वाले वर्षों में दोनों देशों के सामरिक गठजोड़ के लिए ‘नये मानदंड’ तय करेगी। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के बीच बातचीत रक्षा संबंधों को बढाने पर केंद्रित रहने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि भारत द्वारा राफेल के नौसेना प्रारूप के 26 विमानों की खरीद के लिए आवश्यक तैयारियां की गयी है ताकि इसकी घोषणा की जा सके।

यह भी पढ़ें -  एग्जिट पोल: पीएम ने गुजरात में स्वीप किया, आप ने दिल्ली को स्वीप किया, हिमाचल करीब है


जानकार बताते हैं कि प्रधानमंत्री मोदी के फ्रांस दौरे के दौरान राफेल प्लेन के इंजन के संयुक्त विकास से जुडे सौदे पर भी बात आगे बढ सकती है। भारत की बढती ताकत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मोदी 14 जुलाई को फ्रांस में बैस्टिल दिवस समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे। इसमें भारतीय सेना के तीनों अंगों की एक टुकड़ी भी हिस्सा ले रही है। इस यात्रा के दौरान फ्रांस के साथ सामारिक, वैज्ञानिक, अकादमिक और आर्थिक सहयोग जैसे विविध क्षेत्रों में भविष्य के सहयोग का रास्ता तलाशने पर भी चर्चा होगी। इसमें रक्षा, अंतरिक्ष, कारोबार एवं निवेश के क्षेत्र शाामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here