Home उत्तर प्रदेश उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता के पोस्टर जारी होंगे, सोशल मीडिया पर...

उमेश पाल हत्याकांड : शाइस्ता के पोस्टर जारी होंगे, सोशल मीडिया पर भी होंगे अपलोड

0
111

[ad_1]

Prayagraj News :  शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी।

Prayagraj News : शाइस्ता परवीन, माफिया अतीक अहमद की पत्नी।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन के पोस्टर जारी करेगी। उन्हें प्रमुख स्थानों पर लगाया जाएगा। इसे सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया जाएगा। शाइस्ता को पकड़ने में नाकाम पुलिस जल्द ही उन पर इनाम बढ़ा सकती है। शनिवार को भी उनकी तलाश में प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक दबिश दी गई।

उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने के बाद पुलिस शाइस्ता परवीन को ढूंढ रही है। उन पर 25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पता चला है कि नामजद होने के बाद शाइस्ता कहीं नहीं गई थी। वे चकिया, कसारी मसारी, मरियाडीह और हटवा में घर बदल बदलकर रह रही थी। पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि हत्याकांड के चार दिन बाद तक वह मरियाडीह और हटवा में रही।

यह भी पढ़ें -  Women's Day 2023: नमामि गंगे ने महिलाओं के लिए आदर्श लक्ष्मी बाई की उतारी आरती, महिलाओं के लिए की ये प्रार्थना

इस बीच पुलिस ने अतीक के गुर्गों की तलाश में रात में मरियाडीह समेत अन्य गांवों में दबिश दी तब भी वह एक घर में छिपी थी। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लग पाई थी। अगले दिन वह मरियाडीह से निकल गई। इसके बाद कुछ पता नहीं चला। अब पुलिस को जवाब देते नहीं बन रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here