Home उत्तर प्रदेश यूपी : बादशाहत बचाए रखने में अतीक के लिए चुनौती बन गया...

यूपी : बादशाहत बचाए रखने में अतीक के लिए चुनौती बन गया था उमेश, बढ़ते वर्चस्व से टूटने लगे थे गिरोह के सदस्य

0
108

[ad_1]

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो

Prayagraj News : अतीक अहमद। फाइल फोटो
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ के निर्देश पर खुफिया विभाग उमेश पाल हत्याकांड के पीछे की वजहों को तलाशने में जुटा हुआ है। अब तक की पड़ताल से जो निकलकर सामने आया है, उसके मुताबिक अतीक को अपनी बादशाहत बचाए रखने के लिए घटना को अंजाम देना जरूरी हो गया था। अतीक के गुजरात की जेल में ट्रांसफर होने के बाद से उमेश पाल का रसूख की दुनिया में वर्चस्व इस कदर बढ़ गया था कि उसके अपने कई गुर्गों का झुकाव उमेश की तरफ होने लगा था। इसकी वजह से साजिश की व्यूहरचना की गई। इसके अतिरिक्त खुफिया विभाग की टीम उमेश की हत्या की अन्य वजहों को भी टटोलने में लगी हुईं हैं।

यह भी पढ़ें -  हाईकोर्ट : बीएसपी नेता हाजी याकूब कुरैशी को झटका, कोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की मांग की खारिज

पड़ताल में लगी खुफिया विभाग की टीम के मुताबिक जबसे योगी सरकार ने अतीक की कमर तोड़नी शुरू की थी, तबसे उमेश पाल सरकारी व्यवस्था का मुखबिर बना हुआ था। उमेश अतीक के पते-ठिकानों की जानकारी देने से लेकर उसकी संपत्तियों तक की सूचनाएं सरकारी महकमों को बताने लगा था। अतीक गैंग के लोगों के बीच उमेश यह संदेश देने में लग गया था कि अब वही माफिया के धंधों को ओवरटेक करेगा।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here