Home उत्तर प्रदेश Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अशरफ का मेडिकल चेकअप...

Umesh Pal Case: प्रयागराज ले जाने से पहले अशरफ का मेडिकल चेकअप शुरू, वकील के साथ पत्नी-बहन भी पहुंचीं बरेली

0
80

[ad_1]

Ashraf medical checkup in Bareilly jail before being taken to Prayagraj

अशरफ की पत्नी और बहन भी पहुंचीं बरेली
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया अतीक अहमद के भाई पूर्व विधायक खालिद अजीम उर्फ अशरफ को बरेली जेल से दोबारा प्रयागराज ले जाने की तैयारी है। इसके लिए प्रयागराज पुलिस की टीम शुक्रवार को ही बरेली आ गई। शनिवार की सुबह जेल में अशरफ का मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उसे प्रयागराज ले जाया जाएगा। अशरफ के वकील विजय मिश्रा, बहन आयशा और पत्नी जैनब भी काफिले के साथ जाएंगी।

Umesh Pal Hatyakand: अतीक के भाई अशरफ को फिर प्रयागराज ले जाने की तैयारी, पुलिस टीम पहुंची बरेली

यह भी पढ़ें -  Gorakhpur News: गोरखपुर में बी.फार्मा की छात्रा ने फंदा लगाकर की खुदकुशी, घरवाले भी हैरान

उमेश पाल हत्याकांड में अशरफ को भी साजिश रचने का आरोपी बनाया गया है। इसी सिलसिले में प्रयागराज पुलिस ने कोर्ट से उसका बी वारंट लिया है। प्रयागराज से आई टीम ने बरेली जिला जेल (केंद्रीय जेल-2) पहुंचकर जेल अधीक्षक राजीव शुक्ला से मुलाकात की। अशरफ के वकील भी प्रयागराज से टीम के साथ आए हैं। मीडिया से बातचीत में वकील ने कहा कि अशरफ जेल से बाहर जान का खतरा जता चुका है, फिर भी उसे बार-बार निकाला जा रहा है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here